बोरगांव: Bharat Jodo Yatra Day 80 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 81वां दिन है। मध्य प्रदेश में यात्रा का आज पांचवां दिन है। कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज (27 नवंबर) कोमहू के खेरदा गांव से शुरू हुई। 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज यानी रविवार को 81वां दिन है। यह अगले 7 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। मध्यप्रदेश में आज यात्रा का पांचवां दिन है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत महू से की।भारत जोड़ो यात्रा शाम छह बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर और झंडों से सजाया गया है। चिमनबाग में भी एक मंच बनाया गया है।
महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाइक चलाते हुए दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट चलाते समय राहुल गांधी ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ है और सुरक्षाकर्मी आगे सड़क से लोगों को हटा रहे हैं|
हर दिन की इस 22-25 किमी की यात्रा के दौरान मैं कई लोगों से मिलता हूं, उनकी कहानियां सुनता हूं, उनका दुख समझने की कोशिश करता हूं। सभी से बात कर के एक बात तो पक्की होती है, कि भारत एक शांति प्रिय देश है। लोग प्रेम, भाईचारे और सदाचार से रहना चाहते हैं, जैसे हमारा देश सदियों से रहता आया है। कुछ विभाजनकारी ताकतों के सर उठाने से भारत के नैतिक और मौलिक मूल्यों में परिवर्तन नहीं आ सकता।- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 6 राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना और महाराष्ट्र से गुजरते हुए अब MP में है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।