मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ्य

बस्ती: बस्ती जिले के दुबौलिया विकास खण्ड के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दो दिन एक गर्भवती महिला के तीन बेटों का प्रसव मामला प्रकाश में आया है। स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने नार्मल प्रसव कराया। तीनो…

Basti News: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ्य
Basti News: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ्य | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के दुबौलिया विकास खण्ड के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर दो दिन एक गर्भवती महिला के तीन बेटों का प्रसव मामला प्रकाश में आया है। स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने नार्मल प्रसव कराया। तीनों बच्चे स्वस्थ्य थे। दो बेटो का वजन कम होने के चलते महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां से ओपेक चिकित्सालय रेफर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर लेकर चले आये है। 



प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिलमा बाजार में दो दिन पहले पिपरी ऊंजी गांव की नीलम पत्नी राधेश्याम को प्रसव पीड़ा शुरु होते ही लेकर पहुंचे तो स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने रेफर कर दिया लेकिन परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते जिला मुख्यालय ना होने से प्रसव कराने की जिद पर करने लगे। स्टाफ नर्स ने सूझ बुझ से तीन बच्चों का सामान्य प्रसव कराकर सराहनीय कार्य किया। जिसकी चर्चा जोरों से हो रही हैं।



 स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने बताया महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिजन रेफर करने के बाद महिला चिकित्सालय में नहीं ले गए। परिजनों के निवेदन पर महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। तीनों बेटे स्वस्थ्य थे। दो नवजात शिशु का वचन कम होने के चलते महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 



परिजनों ने बताया कि हम लोग महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो वहां से ओपक चिकित्यालय रेफर कर दिया गया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते घर लेकर चले आये हैं। भगवान पर हम लोग निर्भर है। 



डॉ ङीके चौधरी ने बताया कि महिला को रेफर कर दिया गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चले नहीं ले गए और सामान्य प्रसव कराया गया। 


स्टाफ नर्स अंकिता सिंह ने तीन बच्चों का प्रसव कराकर किया सराहनीय कार्य , बाजार में हो रही चर्चा

 ग्रामीण इलाके के लिए प्राथमिक स्वारथ्य केन्द्र चिलमा बाजार का प्रसव केन्द्र लोगों के लिए बरदान सावित हो रहा है। सीमित संसाधनों में प्रसव कराया जा रहा है। दुबौलिया क्षेत्र में सबसे अधिक प्रसव चिलमा अस्पताल पर होता है। स्टार्फ नर्स अंकिता सिंह ने एक साथ तीन प्रसव कराकर सराहनीय कार्य किया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्टाफ नर्स अंकिता र्सिंह के इस कार्य के लिए लोगों ने बधाई भी दी है। इलाके लोगों ने प्रसव के लिए संसाधनों को बढ़ाने की भी मांग की है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।