मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: शिक्षक समाज के अनमोल रत्न — विधायक कविन्द्र चौधरी

—नई पीढ़ी को नैतिक, सामाजिक मूल्यों का ज्ञान करायें शिक्षक- कविन्द्र चौधरी—नई पीढ़ी के सामने उच्च अदर्श प्रस्तुत करें शिक्षक- राजमणि पाण्डेयबस्ती: समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से प्रत्येक जनपद में शिक्षक…

Basti News: शिक्षक समाज के अनमोल रत्न — विधायक कविन्द्र चौधरी
Basti News: शिक्षक समाज के अनमोल रत्न — विधायक कविन्द्र चौधरी | फ़ोटो: TVL News

नई पीढ़ी को नैतिक, सामाजिक मूल्यों का ज्ञान करायें शिक्षक- कविन्द्र चौधरी

नई पीढ़ी के सामने उच्च अदर्श प्रस्तुत करें शिक्षक- राजमणि पाण्डेय

बस्ती: समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से प्रत्येक जनपद में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था। इसी कड़ी में बस्ती जनपद में समाजवादी शिक्षक सभा की जिला इकाई द्वारा डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में समारोह आयोजित कर शैक्षणिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिये 5 शिक्षकों को ‘समाजवादी शिक्षक रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।


सम्मानित किये गये शिक्षकों में डा. फूलदेव यादव, दीनानाथ, तफज्जुल हुसेन, गंगाराम चौधरी, प्रमोद कुमार ओझा शामिल थे। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी ने कहा शिक्षक समाज का अनमोल रत्न है। समाज व राष्ट्र के निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षक के ही कंधों पर होती है। शिक्षकों को चाहिये कि वे ऐसी पीढ़ी तैयार करें जो सामाजिक, नैतिक मूल्यों का सम्मान करते हुये अपने राष्ट्रीय दायित्व को भी समझे। उन्होने सम्मनित शिक्षकों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया। विशिष्ट अतिथि राजमणि पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। शिक्षक संस्कारित न हो और वह स्वयं नई पीढ़ी के सामने अपने उच्च आदर्श न प्रस्तुत कर सके तो निश्चित रूप से समाज का चेहरा विकृत हो जायेगा। इसलिये शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।


डा. हरिओम श्रीवास्तव, प्रवीण गुप्ता, तौआब अली, अजय वर्मा ने भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ विश्वकर्मा व अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सी.एल. यादव ने किया। इस अवसर पर आज्ञाराम चौधरी, विधाधर वर्मा, डा. घनश्याम श्रीवास्तव, डा. प्रमोद कुमार उपाध्याय, हरीराम वंसल, डा. अरूण कुमार मिश्र, रामरक्षा वर्मा, आशुतोष मिश्र, वीरेन्द्र यादव, राजेश आर्य, संतोष प्रजापति, रामचन्द्र निषाद, विजय कुमार, अर्जुन यादव, सैदा हुसेन, राकेश सिंह, डा. कमलेश चौधरी, इरशाद अहमद, पवन वर्मा, सुजीत कुमार, ज्ञानेन्द्र भारती, जगदम्बा प्रसाद, उमाशंकर यादव, राजेश यादव, दीपक सिंह प्रेमी, विजयनाथ तिवारी, डा. दीनानाथ चौधरी, ज्ञानदास चौधरी, गिरजाशंकर चौधरी, रमेश चन्द गौतम, फौजदार यादव, मुरलीधर, सच्चिदानंद पाण्डेय, रामभवन यादव, अशोक चौधरी, सुनील मौर्य, रमेश वर्मा, मूलचंद प्रजापति, अनीस अहमद, रामनवल यादव, राहुल सिंह, अजय यादव, मो. हारिश, राजेश यादव, अजय पाल आदि मौजूद रहे।





रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।