मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस: कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा -BJP ने पूरे प्रदेश को राक्षसराज में बदल दिया

बस्ती: हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती के शव का जबरन अंतिम संस्‍कार कर दिया।पुलिस द्वारा जबरन पीड़िता का देर रात क़रीब 2.30 बजे अंति…

हाथरस गैंगरेप केस: कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा -BJP ने पूरे प्रदेश को राक्षसराज में बदल दिया
हाथरस गैंगरेप केस: कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा -BJP ने पूरे प्रदेश को राक्षसराज में बदल दिया | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात यूपी पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती के शव का जबरन अंतिम संस्‍कार कर दिया।पुलिस द्वारा जबरन पीड़िता का देर रात क़रीब 2.30 बजे अंतिम संस्कार करने के मामले को लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर है| 




बस्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। हाथरस मामले में न्याय की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि,''भाजपा ने पूरे देश को राक्षसराज में बदल दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा,''रामराज का सपना दिखाने वाली भाजपा ने पूरे देश को राक्षसराज में बदल दिया। हैग टैग करते हुए लिखा-#JusticeForManishaValmiki#HathrasCase





कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पुलिस द्वारा जबरन किए गए अंतिम संस्कार को घोर अमानवीयता बताया है। इसके साथ ही प्रियंका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांगा की है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए कहा है कि रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को उप्र प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया।  



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,'पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया।अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया।सीएम योगी इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।



आपको बता दें कि गैंगरेप पीड़िता का शव रात करीब 12:45 हाथरस पहुंचा। एंबुलेंस को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया रहा था तो लोगों ने उसे रोक दिया और एंबुलेंस के लेटकर आक्रोश जताया। इस दौरान एसडीएम पर परिजनों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। दरअसल, परिजन रात में शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे, जबकि पुलिस तुरंत अंतिम संस्कार कराना चाहती थी। इसके बाद आधी रात के बाद करीब 2:30 बजे बिना किसी रीति रिवाज के और परिजनों की गैरमौजूदगी में पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।