मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

कैली हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर अनूप खरे ने बस्ती पहुंचे स्वास्थ मंत्री को थमाया शिकायती पत्र, प्राचार्य को निलंबित करने की मांग

बस्ती: बस्ती जिला हॉस्पिटल में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं की वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने पहुंचे स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह को कैली हॉस्पिटल की समस्यों से संदर्भित मांग पत्र दिया गया। मांग पत्र में…

कैली हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर अनूप खरे ने बस्ती पहुंचे स्वास्थ मंत्री को थमाया शिकायती पत्र, प्राचार्य को निलंबित करने की मांग
कैली हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर अनूप खरे ने बस्ती पहुंचे स्वास्थ मंत्री को थमाया शिकायती पत्र, प्राचार्य को निलंबित करने की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिला हॉस्पिटल में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं की वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने पहुंचे स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह को कैली हॉस्पिटल की समस्यों से संदर्भित मांग पत्र दिया गया। मांग पत्र में के संदर्भ में अनूप खरे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बस्ती में ना तो पर्याप्त बाईपैप उपलब्ध है और जो उपलब्ध भी है उसे मरीजो को नही दिया जाता है| मरीजो का शुगर चेक करने के लिए ग्लूकोमीटर ,ऑक्सीजन चेक करने के पल्स ऑक्सिमीटर,बुखार चेक करने के इंफ्रारेड थर्मामीटर ,ऑक्सीजन रेगुलेटर की भी  पर्याप्त नही है और पैरामॉनिटर भी उपलब्ध नही है। 




खरे ने कहा कि बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जब भी राउंड पर निकलते है और उस समय अगर किसी भी मरीज एवं तीमारदार द्वारा कोई भी शिकायत कर दी जाए तो उसे साथ दुर्व्यवहार करते है और गाली भी दे देते है। पिछले महीने तो कई मौते ऐसे हुई है जो इनके ऑक्सीजन को पाइपलाइन से धीमा करवाने के कारण हुई है या ऑक्सीजन को बंद करने के कारण हुई है।



जब कोई भी सामान मरीजो के लिए वहां के स्टाफ द्वारा मांगा जाता है तो प्राचार्य द्वारा उसे निलंबित करने की धमकी दी जाती है। खरे ने  मंत्री से मांग की कि सभी सामानों की भौतिक रूप से सत्यापन कराया जाए, क्योंकि जब भी कोई अधिकारी,/जनप्रतिनिधि पूछता है तो प्राचार्य द्वारा कहा जाता है कि सभी सामान उपलब्ध है।



खरे ने मंत्री से मांग किया कि प्राचार्या के खिलाफ जांच करवा कर उन्हें निलंबित किया जाए एवं कैली हॉस्पिटल में एक नोडल अधिकारी वहां की व्यवस्थाओं को देखने के लिए नियुक्त किया जाए| इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के भूपेंद्र सिंह राणा,राज मंगल सिंह,अंशु पांडेय उपस्थित रहे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।