बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आस्था हॉस्पिटल पर संयुक्त टीम ने मारा छापा। हॉस्पिटल से 5 आक्सीजन सिलेण्डर हुआ बरामद। SDM बस्ती सदर आशाराम वर्मा, कोतवाल मनोज कुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी विंनोद यादव की संयुक्त टीम ने मारा छापा।
35- से 50 हज़ार रुपये लिया जाता था मरीजो से आक्सीजन के नाम पर। आस्था हॉस्पिटल को सील करने की कार्यकार्यवाही जारी। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित भी हो रहा था आस्था हास्पिटल।
हास्पिटल का संचालक अनिरुद्ध चौधरी के भाई अजित चौधरी को पुलिस ने लिया कस्टडी में। हास्पिटल संचालक अनिरुद्ध चौधरी की पुलिस कर रही तलाश।
छापे के दौरान बस्ती सदर न्यायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा, SI दिलीप कुमार सिंह, स्वाट टीम के मनोज राय, मनिन्द्र प्रताप चंद ,देवेंद्र निषाद, रमेश गुप्ता, SOG टीम के बुद्धेश कुमार, रामसुरेश यादव, दिलीप कुमार, अजय यादव, , हरेन्द्र यादव , कोतवाली पुलिस के शिव प्रसाद गौड़ रहे शामिल।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता