बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी रहे आशुतोष निरंजन को देवरिया भेज दिया गया| सौम्या अग्रवाल को बस्ती का डीएम बनाया गया| यूपी शासन ने मंगलवार देर रात राज्य में पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने रामपुर, बदायूं, चित्रकूट, बस्ती, देवरिया और कानपुर देहात के जिलाधिकारियों का तबादला दिया था|
ट्रांसफर के बाद IAS आशुतोष निरंजन ने बस्ती के सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया और कहा,''आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पावन धरा जनपद बस्ती, मेरी यादों में हमेशा रहेगी।
आशुतोष निरंजन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,''आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पावन धरा जनपद बस्ती, मेरी यादों में हमेशा रहेगी। समस्त नागरिकों को सहयोग के लिए धन्यवाद। बस्ती नित नए विकास के आयाम प्राप्त करें, इसी आशा के साथ #बाय_बाय_बस्ती,
यूपी शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए थे। तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया था| प्रयागराज, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद डिवीजनों के आयुक्तों का भी तबादला कर दिया गया था|