मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: कोरिया के मसालों की सुगंध पहुंची सरस मेला में, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 30 हजार रूपये से अधिक के बेचे उत्पाद

नोएडा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखण्ड भरतपुर के कोरिया महिला संकुल संगठन के अंतर्गत जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं 26 फरवरी से नोएडा हाट सेक्टर-33 ए में आयोजित सरस मेला में अप…

छत्तीसगढ़: कोरिया के मसालों की सुगंध पहुंची सरस मेला में, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 30 हजार रूपये से अधिक के बेचे उत्पाद
छत्तीसगढ़: कोरिया के मसालों की सुगंध पहुंची सरस मेला में, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 30 हजार रूपये से अधिक के बेचे उत्पाद | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखण्ड भरतपुर के कोरिया महिला संकुल संगठन के अंतर्गत जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं 26 फरवरी से नोएडा हाट सेक्टर-33 ए में आयोजित सरस मेला में अपने हाथों से तैयार किये गये मसालों की सुगंध बिखेर रही हैं। सरस मेला में कोरिया जिले के उत्पादों को खरीदने प्रति लोगों में बेहद रूचि देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस मेला 26 फरवरी से 14 मार्च में संचालित किया जा रहा है।




जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोरिया मसाला एवं रेडी टू इट जैसे उत्पाद तैयार किये गये हैं। इन उत्पादों के साथ समूह ने सरस मेला में भाग लिया है। स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष माया सांडे एवं सचिव सीता सरस मेला में उत्पादों के विक्रय और मेला में हुए नए अनुभवों को साझा करते हुए बताती हैं कि मसालों एवं रेडी टू इट जैसे उत्पादों के अतिरिक्त इस मेले में समूह द्वारा आगर्निक हल्दी पाउडर, जीरा फूल चावल, अचार, आटा, पापड़, नमकीन, पौष्टिक लड्डू एवं हेण्ड क्राफ्ट सामान आदि का स्टॉल भी लगाया गया है। जिसमें अभी तक 30 हजार रूपये तक के उत्पादों का विक्रय हो चुका है। हमें उम्मीद है कि लगभग 1 लाख रूपये तक की आय होगी। सरस मेला में जिले का प्रतिनिधित्व करने के इस बेहतरीन अवसर के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।  



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।