मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर गोली कांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया खुलासा, चार गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना क्षेत्र परसरामपुर के ग्राम बबुऔना में हुई गोली काण्ड का 12 घंटे के अन्दर पुलिस ने खुलासा किया| थाना क्षेत्र परसरामपुर के ग्राम बबुऔना में अशोक यादव के उपर ह…

बस्ती: परसरामपुर गोली कांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया खुलासा, चार गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद
बस्ती: परसरामपुर गोली कांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया खुलासा, चार गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना क्षेत्र परसरामपुर के ग्राम बबुऔना में हुई गोली काण्ड का 12 घंटे के अन्दर पुलिस ने खुलासा किया|  थाना क्षेत्र परसरामपुर के ग्राम बबुऔना में अशोक यादव के उपर हुई जानलेवा हमला के सम्बंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 71/21 धारा 307,120 B IPC का 12 घंटे के अन्दर खुलासा करते योजनाबद्ध घटना में शामिल चार अभियुक्तो को छपिया रोड नारायनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। 



पुलिस ने कहा,' कल यानी गुरुवार को सूचना मिली की ग्राम बबुऔना थाना क्षेत्र परसरामपुर में कुछ बदमाश अशोक यादव पुत्र स्व0 मोतीराम यादव को गोली मार दिये है, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुर्व से ही क्षेत्र में भ्रमणशील प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर, SOG टीम व स्वाट टीम मौके पर पहुचकर घायल अशोक यादव को पुलिस की सुरक्षा में चिकित्सा हेतु CHC परसरामपुर भेजा गया|




घटना स्थल को सुरक्षित करके घटना के सम्बंध में पतारसी सुरागरसी किया गया तदोपरान्त ग्रामीणों व आस पास के प्रत्यक्षदर्शियो से पुछताछ किया गया तो पता चला की आलोक सिंह आपसी मुकदमें बाजी को लेकर प्रतिपक्षी पंकज कुमार सिंह जो वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि है उनसे रंजीश रखते है, इसी रंजिश के कारण आलोक सिंह ने अपने घर में दिनांक 25.02.2021 को अशोक यादव,प्रदीप गौतम, गुरुप्रसाद, व अशोक यादव के रिस्तेदार मस्तराम यादव को साजिस में शामिल करके बैठक किये। 




इसी बैठक के बाद रात्रि करीब 7.30 बजे सभी चारो लोग अशोक के घर आये। आलोक सिंह व गुरुप्रसाद, अशोक यादव के घर के बगल की गली में असलहे के साथ खड़े रहे तथा प्रदीप गौतम व मस्तराम यादव अशोक के घर गये। मस्तराम मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा तथा प्रदीप अशोक के घर के बरामदे में गया व उनके घर की लाइट बंद कर दिया । 




योजनानुसार प्रदीप गौतम को गोली मारनी थी परन्तु वह हिम्मत नही कर पाया तो अशोक ने स्वयं ही पिस्टल लेकर एक फायर हवा में किया तथा दुसरी गोली अपनी बायीं बॉह में मार ली। उसके बाद अशोक के अलावा सभी लोग शस्त्र लेकर फरार हो गये। आलोक ने अपने मोबाइल से 108 नम्बर पर एम्बुलेंस को सुचना दे दी। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियो से पुछताछ, घटनास्थल की परिस्थितीयो का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पक्का यकीन हो गया की यह घटना अशोक यादव तथा उसके साथियो द्वारा स्वयं ही की गयी है। 




मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चारो अभियुक्तो को छपिया रोड नारायनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व अन्य अवैध अलहे बरामद किये गये।





गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:1. मस्तराम यादव पुत्र अलखराम यादव सा0 बैराडीह थाना छपिया जनपद गोण्डा। 

2. आलोक सिंह पुत्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह सा0 बबुऔना थाना परसरामपुर जनपद बस्ती। | 

3. प्रदीप गौतम पुत्र शिवशंकर सा0 बबुऔना थाना परसरामपुर जनपद बस्ती। 

4. गुरुप्रसाद पुत्र राम केवल सा0 बबुऔना थाना परसरामपुर जनपद बस्ती। 



बरामदगी का विवरण:

1. एक अदद पिस्टल (आला जरब) .32 बोर । 

2. नाल में फसा हुआ एक बुलेट.32 बोर व चार अदद जिंदा कारतुस .32 बोर

 3. दो अदद कट्टा 315 बोर

4. छ: अदद जिंदा कारतुस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।