मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: करीब 25 लाख के अवैध चरस के साथ अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नेपाल से लेकर आता था चरस

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना परसरामपुर पुलिस, SOG व स्वाट की संयुक्त टीमों द्वारा अन्तर्जनपदीय अपराधी/हिस्ट्रीशीटर को एक किलो सौ ग्राम अवैध चरस (अनुमानीत कीमत करीब 25 लाख रु0 ) के साथ ग…

बस्ती: करीब 25 लाख के अवैध चरस के साथ अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नेपाल से लेकर आता था चरस
बस्ती: करीब 25 लाख के अवैध चरस के साथ अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नेपाल से लेकर आता था चरस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना परसरामपुर पुलिस, SOG व स्वाट की संयुक्त टीमों द्वारा अन्तर्जनपदीय अपराधी/हिस्ट्रीशीटर को एक किलो सौ ग्राम अवैध चरस (अनुमानीत कीमत करीब 25 लाख रु0 ) के साथ गिरफ्तार किया गया|




पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र मय टीम व प्रभारी SOG निरीक्षक मृत्युंजय पाठक तथा स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव की संयुक्त कार्यवाही में नगर बहेरा मोड़ के पास से अभियुक्त नीरज पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय चन्द्रमणि पाण्डेय (निवासी पूरे पैकोलिया थाना पैकोलिया) को 1 किलो 100 ग्राम अवैध चरस विभिन्न बैंको के 20 अदद A.T.M. कार्ड एक अदद सिम वोडाफोन, 8600 आठ हजार छ: सौ रुपये, नगद, एक मोटर साइकिल स्प्लैन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया|




पूरे पैकोलिया निवासी नीरज पाण्डेय के खिलाफ थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं070/21 धारा 8/22 NDPS Act व 420,406 IPC पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के खुलाफ़ पहले से दर्ज है 19 मुकदमे। नेपाल से लेकर आता था चरस। एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा।




पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा,''पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की हमारे उपर दर्जनो आपराधिक मुकदमे है, काफी पैसे खर्च होता है इसलिये मै नेपाल के एक व्यक्ति के सम्पर्क मे हुँ| वही नेपाल मे मुझको एक व्यक्ति थोक में चरस उपलब्ध करा देता है| जि???े मैं फुटकर में अधिक पैसे में बेचता हुँ|  




पुलिस अधीक्षक हने कहा,''अभियुक्त से इस प्रकार इतनी मात्रा मे ATM कार्ड के बरामद होने के सम्बंध मे पूछा गया तो पहले तो इधर-उधर की बाते करता रहा, हिकमत अमली से पूछने पर बताया कि साहब हम इन ATM कार्डो को ग्रामीण या शहरी क्षेत्रो मे सीधे-सादे व्यक्तियो से उनका ATM बदल लेते है तथा उनका पैसा निकाल लेते है, ये मेरे पास से बरामद ATM विभिन्न व्यक्तियो का है जिनको मैने धोखा देकर बदल लिया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।