मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने रुधौली विधानसभा से बसंत चौधरी और हर्रैया से लोबोनी सिंह को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ: बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा से लाबोनी सिंह काग्रेस की प्रत्याशी होगी| रुधौली विधानसभा से बसंत चौधरी काग्रेस के प्रत्याशी होगे| कांग्रेस पार्टी ने बस्ती जिले की दो विधानसभा सीटों से प्रत्याशियो…

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने रुधौली विधानसभा से बसंत चौधरी और हर्रैया से लोबोनी सिंह को बनाया प्रत्याशी
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने रुधौली विधानसभा से बसंत चौधरी और हर्रैया से लोबोनी सिंह को बनाया प्रत्याशी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा से लाबोनी सिंह काग्रेस की प्रत्याशी होगी| रुधौली विधानसभा से बसंत चौधरी काग्रेस के प्रत्याशी होगे| कांग्रेस पार्टी ने बस्ती जिले की दो विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि रूधौली विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेसी बसंत चौधरी तथा हरैया विधानसभा से लाबोनी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 



बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने नेतृत्व के फैसले की सराहना करते हुये कहा जिन दो नेताओं का टिकट घोषित हआ है वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और हर वर्ग के मतदाताओं में गहरी पैठ है। उन्होंने दोनो प्रत्याशियों को शुभकामनायें दिया है। 



बता दें बांसी रोड पर स्थापित कृष्णा मिशन हॉस्पिटल और डेयरी के संस्थापक बंसत चौधरी लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी में हैं। अपने विविध प्रोजेक्ट के जरिये उन्होने सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया है। गुजरात में उनकी औद्योगिक इकाइयां हैं। बंसत चौधरी बस्ती से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है| वहीं हरैया से प्रत्याशी बनाई गयीं लाबोनी सिंह कर्नल एके सिंह की पत्नी हैं और इण्टर कालेज का प्रबंधन देखती हैं।




बता दे कि, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए के लिए 50 महिलाओं सहित 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है| कुल 125 उम्मीदवारों में से इस बार 40% महिलाएं हैं| 



वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने बताया कि,''125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं|



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हमारी उन्नाव की प्रत्याशी गैंगरेप पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं। वे चुनाव लड़ना चाहती हैं। हमने उन्हें मौका दिया है, जिस सत्ता के जरिये उनके पति की हत्या हुई, बेटी का बलात्कार हुआ, एक्सीडेंट कराया, वही सत्ता अपने हाथों में लें। आशा बहनों ने कोविड के समय अपनी जान की परवाह न करके देश की सेवा की। उनका मानदेय नहीं बढ़ाया तो बहनों ने आवाज उठायी। शाहजहांपुर की आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पुलिस ने बुरी तरह पीटा था। वे भी हमारी प्रत्याशी होंगी। 



UP विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने यूपी चुनावों के लिए जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची, 50 सीटों पर महिलाओं को उतारा; 

देखें लिस्ट 

https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congress-releases-first-list-of-125-candidates-including-50-women-for-up-elections







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।