मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: DM ने सभी 94 कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर सर्वे एवं सर्विलांस गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा-प्रतिदिन समीक्षा कर शाम को रिपोर्ट कराएं उपलब्ध

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 पार कर चुकी है| जिले में कोरोना से अब तक 21 लोगों की मौत…

बस्ती: DM ने सभी 94 कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर सर्वे एवं सर्विलांस गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा-प्रतिदिन समीक्षा कर शाम को रिपोर्ट कराएं उपलब्ध
बस्ती: DM ने सभी 94 कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर सर्वे एवं सर्विलांस गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा-प्रतिदिन समीक्षा कर शाम को रिपोर्ट कराएं उपलब्ध — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 पार कर चुकी है| जिले में कोरोना से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है| बस्ती जिले में अब तक COVID-19 के कारण 94 कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें से सदर तहसील क्षेत्र में 40, हर्रैया तहसील क्षेत्र में 41, भानपुर तहसील क्षेत्र में 11 और रुधौली तहसील क्षेत्र में 2 कंटेंटमेंट जोन बनाए गए है|




जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कोरोना वायरस के कारण निर्धारित सभी 94 कंटेनमेंट जोन में डोर टू डोर सर्वे एवं सर्विलांस गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी तथा सभी उप जिलाधिकारियों एवं एमओआईसी को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन समीक्षा कर शाम को 5:00 बजे तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।




उन्होंने कहा है कि 94 कंटेनमेंट जोन में सर्वे के उपरांत 224 कोरोना संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं, जो काफी कम है। इसलिए डोर टू डोर सर्वे की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सभी 224 संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी और एमओआईसी को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन शाम को कंटेनमेंट जोन के सर्विलांस गतिविधियों की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराऐं। इस समीक्षा में राजस्व, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। बैठक में पाई गई कमियों से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रतिदिन अवगत कराया जाए।




जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सर्विलांस गतिविधियों के दौरान टीम के साथ पर्याप्त राजस्व एवं पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। सर्विलांस के दौरान चिन्हित कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग उसी दिन कराते हुए पोर्टल पर डाटा फीड कराने का उत्तरदायित्व एमओआईसी का होगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अर्थ एवं संख्या अधिकारी सादुल्लाह सभी एमओआईसी से प्राप्त रिपोर्ट संकलित कर उन्हें तथा मंडलायुक्त महोदय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि फील्डस्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी इन कार्यों के लिए नोडल नामित किए गए हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।