नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| देश में संक्रमितों की संख्या ने 14 लाख 83 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है|
28 जुलाई की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 47,704 नए मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही अब देश में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 14,83,157 पर पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में 654 लोगों की मौतें भी हुई हैं| इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 33,425 पर पहुंच गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,'भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के सर्वाधिक 47,704 मामले और 654 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,83,157 हो गई है जिसमें 4,96,988 सक्रिय मामले, 9,52,744 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 33,425 मौतें शामिल हैं|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,COVID19 मरीज़ों की रिकवरी रेट बढ़कर 64.23% हो गई है। अब रिकवरी / मृत्यु अनुपात 96.6%: 3.4% है|