मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने डीएम को सौंपा पत्रः कार्यवाही न हुई तो फिर देंगे धरना

बस्ती: गुरूवार, 22 अगस्त को समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने जनहित में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पुनः जिलाधिकारी को अनुस्मारक पत्र देकर शीघ्र समस्या समाधान कराने की मांग किया। कहा कि बार बार…

Basti News: भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने डीएम को सौंपा पत्रः कार्यवाही न हुई तो फिर देंगे धरना
Basti News: भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने डीएम को सौंपा पत्रः कार्यवाही न हुई तो फिर देंगे धरना | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  गुरूवार, 22 अगस्त को समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने जनहित में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर  पुनः जिलाधिकारी को अनुस्मारक पत्र देकर शीघ्र समस्या समाधान कराने की मांग किया।  कहा कि बार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी डीएम सहित जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा गम्भीरता पूर्वक समस्या समाधान नहीं कराया जा रहा है।  


भाजपा नेता  चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि  गत 12 अगस्त को मांगों के समर्थन में वे धरने पर बैठे थे।  उस समय डीएम ने  वार्ता के क्रम में एक सप्ताह में समस्या समाधान की मांग का आश्वासन दिया गया था किन्तु आज तक कार्यवाही तो दूर अभी तक कृत कार्यवाही से भी अवगत नहीं कराया गया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है । बताया कि ऐसे में यदि शीघ्र समस्या समाधान सुनिश्चित नहीं हुआ तो वे  पुनः 2 सितम्बर  सोमवार से बेमियादी धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।


पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि. ''वे लगातार हर्रैया 100 शैय्या अस्पताल में मनमाने ढंग से हुए आउटसोर्सिंग भर्ती व अन्य अनियमितता की जांच, क्षेत्र के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग अन्तर्गत आने वाले गांवों के सर्किल रेट के अनियमितता में सुधार, हर्रैया के बड़हर पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाले महूघाट विशेषरगंज मार्ग पर मानक विरुद्ध भारी वाहनों के आवागमन से सड़क को बदहाल होने से बचाने व सुरक्षित यातायात हेतु हाईट वैरियर लगाने, तीन वर्षों से एक ही विकास खण्ड में तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा द्वारा कर्मचारी सेवा नियमावली के विपरीत आचरण, शिक्षकों संग भेदभाव 2022-23 में डीए वितरण में अनियमितता हेतु कार्यवाही करते हुए बर्खास्त करने या अन्यत्र जिले में स्थानान्तरण की मांग कर रहे हैं। ''


 चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने बताया,''उक्त मांगों पर विभिन्न कार्यालयों सहित जिलाधिकारी कार्यालय से भी प्रार्थना पत्र की रिसीविंग या प्रार्थना पत्र पर हुई कार्यवाही से अवगत नहीं कराया गया। न जाने किन परिस्थितियों के चलते जनहित में  न्यायिक समस्याओं के समाधान में अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं कहीं न कहीं अधिकारियों की ऐसी ही कार्यपद्धति से आम जनता में भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है । पार्टी को भी अधिकारियों की इस गतिविधि के विरुद्ध अभियान छेड़ना चाहिए व शिकायत शीर्ष नेतृत्व से करनी चाहिए ।''


डीएम को पत्र देने के दौरान  चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा  के साथ विनोद पाठक,विमलेंद्र सिंह, राजीव पाण्डेय,बाल केशर दूबे मौजूद रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।