सरयू नदी के कटान से दहशत में ग्रामीण: सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कटान का किया निरीक्षण....पीड़ितों की सुनीं समस्याएं , अधिकारियों को कटान रोकने के लिए समुचित प्रयास का निर्देश...
बस्ती: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राम प्रसाद चौधरी ने गुरूवार, 22 अगस्त को सदर तहसील क्षेत्र के मईपुर- मदरहवा गांव में बाढ़ के कारण लगातार हो रहे कटान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकार…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
सरयू नदी के कटान से दहशत में ग्रामीण: सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कटान का किया निरीक्षण....पीड़ितों की सुनीं समस्याएं , अधिकारियों को कटान रोकने के लिए समुचित प्रयास का निर्देश... | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राम प्रसाद चौधरी ने गुरूवार, 22 अगस्त को सदर तहसील क्षेत्र के मईपुर- मदरहवा गांव में बाढ़ के कारण लगातार हो रहे कटान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कटान रोकने के लिए उचित प्रयास करने का निर्देश दिया|
मदरहवा पुरवा गांव में सरयू नदी की लगातार कटान से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद राम प्रसाद चौधरी गुरूवार अगस्त को गांव पहुंचे और जायजा लिया | इस दौरान सांसद ने मदरहवा पुरवा पर हो रहे कटान को देखकर काफी दुख प्रकट किया।
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पीड़ितों की भी समस्याएं सुनीं और जल्द बचाव कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया| श्री चौधरी ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आदेश दिया है |
सांसद राम प्रसादचौधरी ने कहा, ''अगर प्रशासन ने समय रहते इस बड़ी समस्या पर ध्यान दिया होता तो आज स्थिति इतनी भयावह नहीं होती| लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह न जाएं| किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन सरयू नदी में विलीन हो गयी | किसान भूमिहीन तो हो ही गये हैं, अब बेघर भी होते जा रहे हैं।'' इस दौरान सांसद ने सरयू नदी की लगातार हो रही कटान के कारण अपना घर खो चुके कई लोगों को आर्थिक मदद भी दी| उन्हें विस्थापित कराने का भी आश्वासन दिया|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।