मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में नड्डा का सपा पर वार: बोले- पहले सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं मां-बेटियां, आज सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं

बस्ती: बस्ती में रैली को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ,'हम ने लोगों को जोड़ा हैं उन्होंने लोगों को बांटा। उन्होंने हमें धर्म के नाम पर बांट…

बस्ती में नड्डा का सपा पर वार: बोले- पहले सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं मां-बेटियां, आज सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं
बस्ती में नड्डा का सपा पर वार: बोले- पहले सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं मां-बेटियां, आज सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में रैली को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ,'हम ने लोगों को जोड़ा हैं उन्होंने लोगों को बांटा। उन्होंने हमें धर्म के नाम पर बांटा। जिन्होंने देश का विभाजन किया उनके नाम को लेकर आज भी समाज को बांटने पर जुड़े हैं, यह है अखिलेश यादव की सरकार और उनके लोग| उन्होंने कहा,''इनके ज़माने में पांच साल में 700 दंगे हुए थे। पलायन हुआ। लोग घर छोड़कर गए। मां-बेटियां सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज वे सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिया है|



उन्होंने कहा,''''क्या अखिलेश जी ऐसी जन विश्वास यात्रा निकालने की हिम्मत कर सकते हैं ? क्या बहन मायावती जी कभी हिम्मत कर सकती हैं ? यह भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों के संस्कृति का अंतर है| सब खोखले हैं, ऊपर से नीचे तक ढन-ढन बोल रहे हैं, अपने ही नेता अपनी ही ताली अपनी ही कव्वाली कोई पूछने वाला नहीं है| जिन्होंने देश का विभाजन किया उनके नाम को लेकर के आज भी समाज को बांटने पर तुले हैं। ये है अखिलेश की सरकार और ये हैं अखिलेश के लोग| इन्होंने परिवार का स्वार्थ सिद्ध किया और झूठे वादे किये लेकिन हमने सबका ख्याल रखा और सबको बढ़ाया





जे.पी. नड्डा ने कहा कि,''चुनाव में हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। हमारे पास सुशासन है, विपक्षियों के पास कुशासन है। हम कहते हैं गुड गवर्नेंस, वो कहते हैं बैड गवर्नेंस| मोदी जी के आने के बाद जो वोट बैंक की राजनीति करते थे, उनकी आज कल हालत खराब है। चाहे परिवारवाद हो, जातिवाद हो, क्षेत्रवाद हो, वंशवाद हो या तुष्टिकरण हो अब कुछ नहीं चलेगा। अब चलेगा तो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास चलेगा|



उन्होंने कहा,'आप ही हैं न अखिलेश जी जिनका मंत्री खनन माफिया में संलिप्त होकर आज भी जेल में है, ये है आपका रिपोर्ट कार्ड। आपका रिपोर्ट है गोमती रिवर फ्रंट पर  1600 करोड़ रुपये का घोटाला| हम एक वैचारिक पार्टी हैं। सत्ता में बैठने नहीं आए हैं विचारों को इम्प्लीमेंट करने आए हैं| समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी कि नहीं ? रामभक्तों को हर तरह से प्रताड़ना दी थी कि नहीं ? आजकल अखिलेश घंटी बजा रहे हैं मंदिर में। जिन लोगों ने कभी आचमन करना नहीं सीखा आजकल वो चंदन लगा कर भाषण दे रहे हैं| याद रखो 25 सितंबर 2015 को गंगा के घाट पर संतो पर लाठी चलाने का काम अखिलेश की सरकार ने किया था|




उन्होंने कहा,''अखिलेश ने आतंकियों को बचाने के लिए उनके मुकदमे वापस लिए थे। लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। बाद में उनमें से 4 को सजा ए मौत और बाकी को आजीवन कारावास हुआ।  क्या आतंकियों को बचाने वाली ऐसी सरकार आपको चाहिए?| योगी सरकार ने 1.40 लाख करोड़ रुपये गन्ना किसानों को भुगतान किया है। 11 हजार करोड़ रुपये पिछली अखिलेश की सरकार का बकया भुगतान किया है| मायावती जी की सरकार में 21 चीनी मिलें कौड़ियों के भाव बेच दी गई और 18 चीनी मिले बंद हो गई। अखिलेश की सरकार में 11 चीनी मिले बंद हो गई थी। योगी जी के शासन में तीन नई चीनी मिले शुरू हो गई हैं और 54 चल रही हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।