मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti News: अमृत योजना में करोड़ों रूपयों के बन्दरबांट का आरोप, पूर्व विधायक संजय प्रताप ने सीएम योगी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

—अमृत योजना में करोड़ों रूपयों के बन्दरबांट का आरोप—पूर्व विधायक संजय प्रताप ने मुख्यमंत्री से किया उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग—नगर पालिका बस्ती के 25 वार्डों में घर-घर जल पह…

Basti News: अमृत योजना में करोड़ों रूपयों के बन्दरबांट का आरोप, पूर्व विधायक संजय प्रताप ने सीएम योगी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Basti News: अमृत योजना में करोड़ों रूपयों के बन्दरबांट का आरोप, पूर्व विधायक संजय प्रताप ने सीएम योगी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News

अमृत योजना में करोड़ों रूपयों के बन्दरबांट का आरोप

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने मुख्यमंत्री से किया उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

नगर पालिका बस्ती के 25 वार्डों में घर-घर जल पहुंचाने की योजना में 40 करोड़ के बन्दरबांट का आरोप


बस्तीरूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नगरपालिका परिषद बस्ती में अमृत योजना के अन्तर्गत करोड़ों रुपये के किये गये भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का आग्रह किया है।



भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि जनपद बस्ती में अमृत योजना के अन्तर्गत नगरपालिका बस्ती के 25 वार्डों में घर-घर जल पहुंचाने के लिए केन्द्र की ओर से 40 करोड़ रू० की स्वीकृति प्रदान हुयी थी। इसकी कार्यदायी संस्था जल निगम थी, इस कार्य को जलकल के जे०ई० के देख-रेख में कराया जाना था । 



जलकल की जे०ई० अर्चना प्रसूति अवकाश पर नवम्बर 2023 में 6 माह के लिए चली गयी । इसी बीच तत्कालीन अपर जिलाधिकारी कमलेश, जलनिगम के ई.ई. नगरपालिका के अधिकारियों के द्वारा इस कार्य में भ्रष्टाचार करने के लिए जलकल के जे०ई० का प्रभार जलनिगम के जे०ई० राहुल को दे दिया गया। जिसमें जे०ई० राहुल सिंह, तत्कालीन अपर जिलाधिकारी कमलेश, नगरपालिका के अधिकारियों के मिलीभगत से सरकारी धन का दुरूपयोग करके आधा-अधूरा गुणवत्ता विहीन काम कराकर पूरे पैसे का बन्दर बाट कर लिया गया है। जलकल के जे०ई० के अवकाश से आने पहले आनन-फानन में 40 करोड के प्रोजेक्ट को बिना जांच करावायें हैन्डओवर कर दिया गया।



 अवकाश से आने के बाद जलकल के जे०ई० ने उक्त काम का निरीक्षण किया जिसनें बहुत अनियमिताएं पायी गयी। इसकी रिपोर्ट जिला अधिकारी बस्ती एवं अपर जिलाधिकारी बस्ती को दी गयी परन्तु जिला प्रशासन द्वारा उस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। शासनादेश के विरूद्ध जाकर तत्कालीन अपर जिलाधिकारी के द्वारा जलनिगम के जे०ई० राहुल  को जिले भर के समस्त नगर पंचायतों का इलेक्ट्रिक्ल, मैकेनिकल, कार्यों को प्रभार दे दिया गया है।


पूर्व विधायक ने मांग किया है कि कार्यो की जांच कराकर  नगरपालिका परिषद बस्ती में अमृत योजना के अन्तर्गत करोड़ों रूपये के किये गये भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया जाय।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।