मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: सुरेश चन्द्र अध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री बने | राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे, एकजुटता पर जोर

बस्ती: रविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन तहसील सभागार में राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संग्रह अमीनों की समस्याओं पर विचार करने क…

Basti News: सुरेश चन्द्र अध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री बने | राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे, एकजुटता पर जोर
Basti News: सुरेश चन्द्र अध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री बने | राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे, एकजुटता पर जोर | फ़ोटो: TVL News

बस्तीरविवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन तहसील सभागार में राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संग्रह अमीनों की समस्याओं पर विचार करने के साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुटता पर जोर दिया गया। अधिवेशन के बाद दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द्र त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बेचनराम चौधरी को पराजित किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश गुप्ता ने सुरेन्द्र कुमार को पराजित कर जीत दर्ज किया। 



अन्य पदों पर सर्व सम्मत से पदाधिकारी चुने गये जिसमें अनिल कुमार  उपाध्याय मंत्री, मनोज पाण्डेय उपाध्यक्ष, लालजी संगठन मंत्री, सूर्य प्रकाश मिश्र कोषाध्यक्ष, शिव पूजन लेखा सम्प्रेक्षक घोषित किये गये।


अधिवेशन को अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में गंभीर नहीं है। आठवे वेतन आयोग को भी गठित नहीं किया गया। कर्मचारियों के अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं, ऐसे में हमें एकजुटता पर जोर देते हुये संघर्ष तेज करना होगा।


राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश उप मंत्री राम प्रकाश चौधरी ने अमीनों की समस्याओं और विसंगतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि यदि कर्मचारी अभी न चेते तो स्थितियां और गंभीर होती जायेंगी। करो या मरो की तर्ज पर अपने खोये हुये अधिकारों को हासिल करने के लिये आन्दोलनों में हिस्सेदारी बढानी होगी।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। अधिवेशन में मुख्य रूप से राम नरायन सिंह, उमेश वर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कुंम्भनाथ शुक्ल, विजय श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, सुरेन्द्र प्रसाद, अनिल उपाध्याय, वृजेश कुमार, हरिप्रकाश सिंह, राकेश जायसवाल, सुरेश त्रिपाठी, राम अभिलाष, राम प्रकाश यादव, रमेश चौहान, योगेश सिंह, मनोज पाण्डेय, सूर्य प्रकाश मिश्र, दीपांशु सिंह, विश्वकर्मा नाथ मिश्र, राजेन्द्र कुमार, उदयभान, शिव प्रताप सिंह, राकेश कुमार लाल, हरिवंश उपाध्याय, राजेश मिश्र के साथ ही राजस्व संग्रह अमीन संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।