भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प: बोले BJP सांसद-चीन की नापाक हरकत का होगा सबसे अच्छा जवाब, चीन के किसी भी सामान का ना करे उपयोग
नई दिल्ली : लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना का एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं| लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद पहला ऐसा मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं| लद्दाख की गलवान घाटी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प: बोले BJP सांसद-चीन की नापाक हरकत का होगा सबसे अच्छा जवाब, चीन के किसी भी सामान का ना करे उपयोग | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली : लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना का एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं| लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद पहला ऐसा मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं| लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की हिंसक झड़प पर उत्तर प्रदेश के बस्ती से BJP सांसद हरीश द्विवेदी का आया बयान|
भारतीय-चीनी सेना के बीच 'हिंसक झड़प' पर BJP सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा,चीन को जबाब देने का सबसे अच्छा तरीका है, कि हम सभी भारत वासी चीन के किसी भी सामान का उपयोग न करे।चीन अपने आप बर्बाद हो जायेगा|
हरीश द्विवेदी ने ट्वीट किया, चीन की नापाक हरकत का सबसे अच्छा जवाब होगा की हम सभी भारत वासी चीन के किसी भी सामान का उपयोग न करे ।चीन अपने आप बर्बाद हो जायेगा ....
बता दें कि सोमवार की रात लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना का एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं| सेना ने बयान में कहा है कि लद्दाख के गालवान घाटी में चीन के साथ डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान "दोनों पक्ष हताहत हुए"। बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं की ओर से सोमवार को रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई है जिसके चलते झड़प हुई और भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं| भारतीय सेना की ओर से बयान आया है कि चीनी सेना को भी जानी नुकसान हुआ है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 जून 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।