मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी पर MEA ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को दी चेतावनी, कहा-कार के साथ दोनों अधिकारियों को तुरंत हाई कमीशन वापस भेजो

नई दिल्ली: पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यरत दो अधिकारियों के लापता होने की खबर के बाद अब सूचना मिली है कि दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान मीडि…

भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी पर MEA ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को दी चेतावनी, कहा-कार के साथ दोनों अधिकारियों को तुरंत हाई कमीशन वापस भेजो
भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी पर MEA ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को दी चेतावनी, कहा-कार के साथ दोनों अधिकारियों को तुरंत हाई कमीशन वापस भेजो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यरत दो अधिकारियों के लापता होने की खबर के बाद अब सूचना मिली है कि दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अधिकारी लापता नहीं हुए हैं बल्कि इन्हें गिरफ्तार किया गया है।




इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में भारतीय उच्चायोग के साथ काम कर रहे दो भारतीय अधिकारियों के लापता होने के बाद भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को विदेश मंत्रालय द्वारा बुलाया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को स्पष्ट कर दिया कि भारतीय अधिकारियों से कोई पूछताछ या उत्पीड़न नहीं होना चाहिए| पाकिस्तान को कार के साथ दोनों अधिकारियों को भारतीय उच्चायोग में तुरंत वापस करने के लिए कहा गया|




सूत्रों ने बताया, पाकिस्तानी मीडिया में रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी पर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को भारतीय विदेश मंत्रालय से तलब किया गया था और उन्हें सीमांकन जारी किया गया था |



भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के एक्टिंग हाई कमिश्नर को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के दोनों स्टाफ और उनकी गाड़ी को तुरंत हाई कमीशन वापस भेजें|साथ ही कहा गया कि पाकिस्तान सरकार उनसे ना तो कोई पूछताछ करेगी और ना ही प्रताड़ित करेगी|विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों स्टाफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।