मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: “..सत्ताजीवी”, बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी का अखिलेश यादव पर तंज

बस्ती: बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियां शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम पर जोरों पर चल रही है| बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरें…

VIDEO: “..सत्ताजीवी”, बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी का अखिलेश यादव पर तंज
VIDEO: “..सत्ताजीवी”, बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी का अखिलेश यादव पर तंज | फ़ोटो: TVL News

बस्तीबस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियां शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम पर जोरों पर चल रही है| बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे |


हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम को विभिन्न माध्यम से ढाई करोड़ लोगों तक पहुंचाने की योजना है| उन्होंने कहा,'' खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं| निश्चित तौर पर या सांसद खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।



अखिलेश यादव के 'गंगा विलास क्रूज' पर शराब परोसने के बयान पर हरीश द्विवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि, जब से उनकी सत्ता गई है, तब से वे सत्ताजीवी हो गए हैं| अनाप शनाप बोल रहे हैं|  क्रूज में खाने पीने की चीजें है, रुकने की व्यवस्था है और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे| वहीं, मायावती द्वारा बीजेपी को आरक्षण विरोधी बताने के सवाल पर हरीश द्विवेदी ने चुप्पी साध ली और मायावती को जन्म-दिन की बधाई दी.



बता दें कि,समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था, " गंगा विलास क्रूज कोई नया क्रूज नहीं है ये पिछले कई वर्षों से चल रहा है। जानकारी मिली है कि ये 17 साल से चल रहा है और इसमें केवल कुछ हिस्सा जोड़कर कह रहे हैं कि हमने ये शुरू किया है। BJP के लोग प्रचार करने और झूठ बोलने में बहुत आगे हैं|



दरअसल,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को VC के माध्यम से वाराणसी में क्रूज-एमवी गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना किया था|



ये कोई नया क्रूज नहीं है...17 साल से चल रहा: 'गंगा विलास क्रूज' पर बोले अखिलेश, सुना है -पवित्र गंगा नदी पर चलने वाले क्रूज में 'बार' भी हैं.. 


प्रधानमंत्री द्वारा गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाने को लेकर पूछे प्रश्न के उत्तर में अखिलेश यादव ने कहा कि,''वाराणसी में गंगा विलास क्रूज कोई नया क्रूज नहीं है ये पिछले कई वर्षों से चल रहा है। जानकारी मिली है कि ये 17 साल से चल रहा है और इसमें केवल कुछ हिस्सा जोड़कर कह रहे हैं कि हमने ये शुरू किया है। BJP के लोग प्रचार करने और झूठ बोलने में बहुत आगे हैं|



 अखिलेश यादव ने कहा- 'मैंने सुना है कि पवित्र गंगा नदी पर चलने वाले क्रूज में शराब परोसने वाले बार भी हैं...'| उन्होंने आगे कहा,'' माँ गंगा पर ...अभी तक हम लोग आरती सुनते थे, पूजा पाठ होता था...| हम लोग वहां पर कई बार गए है, नाव पर बैठे है| वहाँ के लोग बताते हैं ये चीजें करनी है ये चीज़े नहीं करनी है...| अखिलेश यादव ने कहा- क्रूज पर 'बार' हैं  या नहीं.. ये तो बीजेपी के लोग ही बता पायेंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।