Basti News: यूपी के बस्ती जिले में गांव की सरकार चलाने वाले प्रधानों ने सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा| अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आह्वान पर जनपद के ग्राम प्रधानों ने कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया| मनरेगा में एनएमएमएस (नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप के विरोध में गोल बन्द हुए ग्राम प्रधान।ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा |
कूदरहा ब्लॉक पर सैंकड़ो प्रधानों ने इकट्ठा होकर बोला हल्ला| प्रधानों ने हाथों में थाली और चम्मच लेकर जताया विरोध| प्रधानों ने सरकार से मनरेगा मजदूरों का वेतन बढ़ाने व विकास कार्यों के बकाया भुगतान की मांग की।
साथ ही प्रदेश में राज्य वित्त आयोग और प्रशासनिक सुधार आयोग लागू करने की मांग की। पंचायत सचिव डाटा एंट्री ऑपरेटर केयरटेकर एंव ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था अलग से भुगतान करने की मांग की। ग्राम प्रधानों को सहजता से शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने की मांग की।
अमित शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया| खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा| ज्ञापन में मनरेगा योजना में कार्य स्थल पर ही NMMS ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिति प्रमाणित कराने की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की।
मनरेगा की मजदूरी 400 रुपया प्रतिदिन निर्धारित कराने, राज्य वित्त आयोग एवं प्रशासनिक सुधार आयोग की प्रमुख सिफारिशों को लागू करने, ग्राम प्रधानों को सहजता से शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने, सहायक सचिव कम डाटा एंट्री आपरेटर, शौचालय केयर टेकर एवं ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा अलग से किए जाने को कहा।
सदर ब्लाक अध्यक्ष विष्णु भाष्कर शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बीडीओ राम दुलारे को ज्ञापन सौंपा।