बस्ती: बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का परिणाम हुआ घोषित। भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीते। उन्हें 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट मिले। नतीजा आने के बाद से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सांसद हरीश द्विवेदी व विधायकों ने जीत का जश्न मनाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया प्रमाण पत्र। प्रमाण पत्र लेते समय सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक संजय प्रताप जयसवाल, रवि सोनकर, सीपी शुक्ला, अजय सिंह, दयाराम चौधरी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला रहे मौजदू।
सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को करारी हार मिली है| सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को खुद के 17 वोटों में से मिले महज 4 मत।
बस्ती में जिला पंचायत का सदन 43 सदस्यों का है।अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन होने के लिए कम से कम 22 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है।जिले में दो बजे तक सभी 43 सदस्यों ने मतदान किया।
बता दें की,''पंचायत चुनाव में भाजपा के समर्थन से नौ, सपा के समर्थन से 16 (16+1), कांग्रेस से एक, बसपा से छह, भासपा से दो, भीम आर्मी के समर्थन से एक जिला पंचायत सदस्य को ही जीत मिली थी। वहीं,7 सदस्य निर्दलीय हैं। जाहिर है आंकड़ों में बहुमत किसी के पास नहीं था।