मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

BASTI Block Pramukh Chunav: दुबौलिया में नामांकन के दौरान हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोडफोड़, कई राउंड गोली चलने की भी सूचना

BASTI Block Pramukh Chunav: बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक में नामांकन के दौरान हुआ बवाल| कई राउंड गोली चलने की भी सूचना| ब्लॉक प्रमुख नामांकन को लेकर गुरुवार को बस्‍ती के ज्‍यादातर ब्लॉकों पर मारपीट…

BASTI Block Pramukh Chunav: दुबौलिया में नामांकन के दौरान हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोडफोड़, कई राउंड गोली चलने की भी सूचना
BASTI Block Pramukh Chunav: दुबौलिया में नामांकन के दौरान हिंसक झड़प, गाड़ियों में तोडफोड़, कई राउंड गोली चलने की भी सूचना | फ़ोटो: TVL News

BASTI Block Pramukh Chunav: बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक में नामांकन के दौरान हुआ बवाल| कई राउंड गोली चलने की भी सूचना| ब्लॉक प्रमुख नामांकन को लेकर गुरुवार को बस्‍ती के ज्‍यादातर ब्लॉकों पर मारपीट, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। खुद को घिरते देख पुलिस ने कई जगहों पर लाठी चलाई तो कई प्रत्याशियों ने जबरन पर्चा फाड़ने की शिकायत की। 




दुबौलिया ब्लाक में भी हुआ बवाल। लाठी डंडे लेकर लोग निकले। कई राउंड गोलियां भी चली। बवाल के दौरान कई गाड़ियों में हुई तोडफ़ोड़।

सूचना पाकर दुबौलिया पहुँची DM सौम्या अग्रवाल, SP आशीष श्रीवास्तव। SP आशीष श्रीवास्तव लाठी लेकर खुद खड़े नज़र आये ।




दुबौलिया में नामांकन करने से रोकने से नाराज सपाइयों ने बवाल काटा। भाजपा और सपा दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। गाड़ियों में तोडफोड़ के साथ ही हवाई फायरिंग की गई। दोपहर करीब दो बजे डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। 




गौर में भाजपा प्रत्याशी जटाशंकर शुक्ल और पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह आमने-सामने थे। दोनों के समर्थकों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई की। रुधौली, सल्टौआ और साऊंघाट ब्लॉक पर भी कमोवेश यही स्थिति रही। मारपीट के साथ ही पथराव भी हुआ। पुलिस ने लाठी चलाकर माहौल को शांत करने का असफल प्रयास किया। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।