BASTI Block Pramukh Chunav: गौर में नामांकन के दौरान बवाल, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व प्रमुख के समर्थक आपस मे भिड़े, लाठी चार्ज...पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा
BASTI Block Pramukh Chunav: ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है| गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा| गौर ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
BASTI Block Pramukh Chunav: गौर में नामांकन के दौरान बवाल, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व प्रमुख के समर्थक आपस मे भिड़े, लाठी चार्ज...पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा | फ़ोटो: TVL News
BASTI Block Pramukh Chunav: ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है| गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा| गौर ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ। ब्लॉक में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज किया..
यहां बीजेपी कार्यकर्ता ब्लॉक गेट पर नामांकन के दौरान उपद्रव कर रहे थे| ब्लॉक प्रमुख चुनाव चुनाव में गुरुवार को 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। गौर में भाजपा प्रत्याशी जटाशंकर शुक्ल और पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह आमने-सामने थे।
ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए यहां पर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सभी ब्लाक में तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद इनकी जाचं होगी। इसके बाद इस चुनाव में कितने प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं, उनकी तस्वीर साफ हो जाएगी।
गौर में भाजपा प्रत्याशी जटाशंकर शुक्ल और पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह आमने-सामने थे। दोनों के समर्थकों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई की। रुधौली, सल्टौआ और साऊंघाट ब्लॉक पर भी कमोवेश यही स्थिति रही। मारपीट के साथ ही पथराव भी हुआ। पुलिस ने लाठी चलाकर माहौल को शांत करने का असफल प्रयास किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।