मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हथियारों से लैस अपराधियों ने SBI बैंक से लुटे करीब 7 लाख, खुलेआम फायरिंग कर मौके से हुए फरार

मुजफ्फरपुर: बिहार में सुशासन बाबू की सरकार में अपराधियों के हौसले किसकदर बुलंद हैं ये मुजफ्फरपुर की घटना से साफ हो जाता है। हथियारों के बल पर बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई बैंक की रेपुरा शाखा से लाखों रुपय…

बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हथियारों से लैस अपराधियों ने SBI बैंक से लुटे करीब 7 लाख, खुलेआम फायरिंग कर मौके से हुए फरार
बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हथियारों से लैस अपराधियों ने SBI बैंक से लुटे करीब 7 लाख, खुलेआम फायरिंग कर मौके से हुए फरार | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरपुर: बिहार में सुशासन बाबू की सरकार में अपराधियों के हौसले किसकदर बुलंद हैं ये मुजफ्फरपुर की घटना से साफ हो जाता है। हथियारों के बल पर बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई बैंक की रेपुरा शाखा से लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े बैंक लूटने का मामला सामने आया है। हथियारों से लैस अपराधियों ने करीब 6.82 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है।  




मुजफ्फरपुर में गुरुवार को मध्यान्ह 12 बजे के करीब भारतीय स्‍टेट बैंक की रेपुरा बाजार शाखा में घुसे छह लुटेरों ने असलहों के दम पर करीब पौने सात लाख रुपए (6.82 लाख ) लूट लिए। वारदात के बाद ये लुटेरे लोगों की आंखों के सामने से असलहे लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लुटेरे दो बाइक पर आए थे। उन्‍होंने मास्‍क और हेलमेट पहन रखा था। 




सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों से जानकारी लेने के बाद बताया कि कैश काउंटर से 6.82 लाख रुपए लूटे गए हैं। बैंक में लूट की इस वारदात की जानकारी तुरंत आसपास के लोगों को हो गई थी। लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन उनके हाथ में असलहे देखकर रुक गए। लोग एक दीवार की ओट में खड़े होकर लुटेरों को ललकारने लगे लेकिन लुटेरे असलहे लहराते हुए और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में लुटेरे बैंक के बाहर असलहे लहराते नज़र आ रहे हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।