मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवती घायल: शादी समारोह में दूल्हे का जीजा कर रहा था हर्ष फायरिंग, दुल्हन की बहन को लगी गोली

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना गौर क्षेत्र अंतर्गत में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को गोली लगने से घायल हो गई| गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवती को…

बस्ती में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवती घायल: शादी समारोह में दूल्हे का जीजा कर रहा था हर्ष फायरिंग, दुल्हन की बहन को लगी गोली
बस्ती में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवती घायल: शादी समारोह में दूल्हे का जीजा कर रहा था हर्ष फायरिंग, दुल्हन की बहन को लगी गोली — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना गौर क्षेत्र अंतर्गत में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवती को गोली लगने से घायल हो गई| गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिले के थाना गौर क्षेत्र अंतर्गत बभनान के कसौधन धर्मशाला में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घटना हो गई।



बभनान के कसौधन धर्मशाला में शादी समारोह दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन की बहन गोली लगने से घायल हो गई| दूल्हे के जीजा ने की थी हर्ष फायरिंग| जिसमें दुल्हन की चचेरी बहन शीफाली गुप्ता के पैर में गोली लगी है| घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई|



जानकारी के अनुसार, प्रदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण चन्द्र गुप्ता निवासी लोहा मंडी कस्बा बभनान जनपद बस्ती की शादी अर्चना गुप्ता पुत्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता निवासी जयनगरा इंदिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा से होनी तय थी।  शादी का कार्यक्रम बभनान के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर के पास कसौधन धर्मशाला में चल रहा था| रात्रि करीब 01.00 बजे लड़का पक्ष से हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन शैफाली गुप्ता (20) पुत्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा) के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एसपी, सीओ हर्रैया आदि पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, फायरिंग करने वाला फरार हो गया।



पुलिस ने बताया,''दिनांक 13.12.2021 को रात्रि 01:00 बजे थाना गौर को सूचना प्राप्त हुई कि प्रदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण चन्द्र गुप्ता निवासी लोहाँ मण्डी कस्बा बभनॉन जनपद बस्ती व अर्चना गुप्ता पुत्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता निवासी जयनगरा इन्दिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा की शादी का कार्येक्रम बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर के पास कसौधन धर्मशाला में चल रहा था, रात्रि करीब 01.00 बजे लड़का पक्ष से हर्ष फायरींग के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन शैफाली गुप्ता पुत्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के पैर में गोली लग गई, जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती लाया गया जहाँ उनकी स्थिति ठीक है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़िता से सदर अस्पताल में मिलकर घटना की जानकारी ली गई है। क्षेत्राधिकारी हरैया और थाना गौर पुलिस मौके पर मौजूद है और आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।