मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज, भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप; शिवसेना नेता ने कहा- बदले की भावना से हुई कार्रवाई

नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज की शिकायत पर शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है| उन पर एक टीवी इंटरव्यू के दौरान भाजपा की महिला नेताओं के खिल…

संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज, भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप; शिवसेना नेता ने कहा- बदले की भावना से हुई कार्रवाई
संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज, भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप; शिवसेना नेता ने कहा- बदले की भावना से हुई कार्रवाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज की शिकायत पर शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है|  उन पर एक टीवी इंटरव्यू के दौरान भाजपा की महिला नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप है। शिवसेना सांसद के खिलाफ 9 दिसंबर को भाजपा की महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने एक कंप्लेंट दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को केस रजिस्टर्ड किया है। दीप्ति रावत भारद्वाज ने अपनी शिकायत में मराठी न्‍यूज चैनल पर दिए गए संजय राउत के इंटरव्‍यू का हवाला दिया था।



इस बारे में जानकारी देते हुए आज दिल्ली पुलिस ने बताया कि,भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में आईपीसी की धारा 509 और 500 के तहत भाजपा की महिला सदस्यों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है| दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है|



एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि, मेरे खिलाफ दिल्ली में एफआईआर राजनीतिक मकसद से और मेरी आवाज दबाने के लिए दर्ज कराई गई है। 



शिवसेना नेता ने कहा, यह मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया है क्योंकि सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट या ईडी का मेरे खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जा सका। मैं सांसद हूं, मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ लोगों का ऐसे इस्तेमाल करना सही नहीं है।"सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स मुझ तक नहीं पहुंच सका। इसलिए, यह नए ढंग से मेरी आवाज को दबाने की कोशिश है।




संजय राउत ने कहा कि,''मैंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब मूर्ख है। उस शब्द का अर्थ सभी शब्दकोशों में दिया हुआ है, शब्दकोश सभी सरकार और साहित्य संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है फिर भी दिल्ली में मेरे खिलाफ एक FIR दर्ज़ कर दिया गया है। ये बदले की भावना से किया गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।