मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: जमीनी विवाद में सगे भाई को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर, 2 गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti ) जिले में जमीनी विवाद में अपने सगे भाई को चाकू मारने वाले वांछित दोनों आरोपियों को कप्तानगंज पुलिस (Kaptanganj Police) द्वारा गिरपफ्तार किया गया| कप्तानगंज थाना क…

Basti News: जमीनी विवाद में सगे भाई को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर, 2 गिरफ्तार
Basti News: जमीनी विवाद में सगे भाई को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर, 2 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti ) जिले में जमीनी विवाद में अपने सगे भाई को चाकू मारने वाले वांछित दोनों आरोपियों को कप्तानगंज पुलिस (Kaptanganj Police) द्वारा गिरपफ्तार किया गया| कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा में शुक्रवार रात जमीनी रंजिश को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल भाई को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है।



पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि,'थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/21 धारा 307, 506 IPC से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण  राजेश निषाद पुत्र राम जनक ग्राम बघौडा थाना कप्तानगंज बस्ती व लक्ष्मण निषाद पुत्र महिपत निषाद ग्राम बघौडा (टोला कोइलरा) थाना कप्तानगंज बस्ती को आज दिनांक 22.08.2021 को समय करीब 12.05 बजे एकटेकवा चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।




जानकारी के अनुसार,''बघौडा गांव निवासी राम कुबेर निषाद पुत्र राम जनक निषाद व उनके सगे भाई राजेश कुमार पुत्र राम जनक के बीच जमीनी विवाद चल रहा है | बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत राजेश अपने साथी लक्ष्मण निषाद पुत्र महीपत के साथ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें राजेश निषाद ने अपने सहयोगी लक्ष्मण के साथ मिलकर राम कुबेर पर चाकू से हमला कर दिया। राम कुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 पहुंची और घायल अवस्था में पड़े राम कुबेर को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।