कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने दस करोड़ से ज्यादा के आर्थिक हेराफेरी के आरोप में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है| पश्चिम बंगाल भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बिष्णुपुर नगर पालिका में अध्यक्ष रहने के दौरान धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।| बांकुरा एसपी धृतिमान सरकार ने इसकी जानकारी दी है। जिले की अदालत ने मुखर्जी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर नगर पालिका के द्वारा जारी किए गए टेंडर में गड़बड़ी और पैसे लेकर टेंडर देने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि कई लोगों पर घोटाले के आरोप हैं। जांच के बाद उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। घोष ने कहा कि,''जब TMC में ये लोग थे तब इनको गिरफ़्तार नहीं किया गया, जब भाजपा में आ रहे हैं तो इनकी गिरफ़्तारी हो रही है|
बता दें मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस सरकार में वस्त्र और आवासन मंत्री रह चुके हैं और वह लंबे समय तक विष्णुपुर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर कार्यरत थे।
बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर से भाजपा नेता जब 2020 में स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष थे उस समय की ई-निविदा से संबंधित कथित धन गबन और अन्य आरोपों की जांच की गई है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की गिरफ़्तारी पर बंगाल पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि,''बहुत से लोगों पर ऐसे स्कैम हैं। कोई भी स्कैम हो, उसकी जांच होनी चाहिए, सज़ा भी होनी चाहिए, चाहे वो किसी भी पार्टी में हो| उन्होंने कहा,''अभी जो चुनाव के बाद हिंसा हुई है उसकी भी CBI जांच होने वाली है। कोर्ट में न्याय मिलना चाहिए। आज बहुत लोगों पर केस दर्ज़ हो रहे हैं। जब TMC में ये लोग थे तब इनको गिरफ़्तार नहीं किया गया, जब भाजपा में आ रहे हैं तो इनकी गिरफ़्तारी हो रही है|