मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: निकाय चुनाव के लिए भावी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

बस्ती: निकाय चुनाव के लिये भावी प्रत्याशियों ने अभी से ताकत झोंक दिया है। राजनीतिक दलों में टिकट पाने के लिये आवेदनों की होड़ है और कुछ नेताओं ने तो सम्पर्क अभियान भी तेज कर दिया है। रविवार को नगर बाज…

बस्ती: निकाय चुनाव के लिए भावी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
बस्ती: निकाय चुनाव के लिए भावी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: निकाय चुनाव के लिये भावी प्रत्याशियों ने अभी से ताकत झोंक दिया है। राजनीतिक दलों में टिकट पाने के लिये आवेदनों की होड़ है और कुछ नेताओं ने तो सम्पर्क अभियान भी तेज कर दिया है। रविवार को नगर बाजार नगर पंचायत में भाजपा से टिकट के दावेदार रमेश सोनकर और उनके समर्थकों एवं पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मोटर साईकिल जुलूस निकाला।



रमेश सोनकर ने कहा कि वे पार्टी से टिकट मांग रहे हैं और यदि नगर बाजार नगर पंचायत से अवसर मिला तो वे पार्टी की रीति नीति के अनुरूप जन विश्वास पर खरा उतरेंगे। कहा कि नगर बाजार नगर पंचायत की समस्याओं से वे भलीभांति परिचित है। अवसर मिला तो विकास की गति तेज की जायेगी। मोटर साईकिल जुलूस फुलवरिया से होते हुये खडौआ चौराहा, टेमा, राजकोट तक पहुंची जहां एक संक्षिप्त सभा हुई।


मोटर साईकिल जुलूस में मुख्य रूप से अजय कुमार सोनकर, सुनील सोनकर, राम सहाय, रामवृक्ष गौतम, मोहित निषाद, विक्की निषाद, राजकपूर निषाद, ओम प्रकाश मौर्य, रोहित गुप्ता, सनी यादव, अंकित कसौधन, मनीष    कसौधन, सद्दाम हुसेन, अफसर अली, अजय सिंह, रामभजन पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, राहुल सिंह, अशोक सिंह के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।



रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।