बूंदी: Bharat Jodo Yatra Day 95: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के आज शाम के चरण की शुरुआत बूंदी ज़िले के लखेरी रेलवे पास से की।इस दौरान कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी की पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी शामिल हुई है| ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज (11 दिसंबर, 2022 को) 95वां दिन है। राजस्थान में यात्रा का आज सातवां दिन है। यात्रा झालावाड़ और कोटा का सफर पूरा कर बूंदी जिले में प्रवेश कर चुकी है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत बूंदी ज़िले के बलदेवपुर से की थी। राहुल गांधी रोज काम से काम 25 किलमीटर पैदल चलते है
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक सात राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।