मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: चेकिंग करने पहुंची विद्युत टीम से बदसलूकी और धमकाने के आरोप में संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक राम आशीष के खिलाफ चेकिंग करने पहुंची विद्युत टीम से धक्का मुक्की और धमकाने का भी लगा आरोप। संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक राम…

बस्ती: चेकिंग करने पहुंची विद्युत टीम से बदसलूकी और धमकाने के आरोप में संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक खिलाफ मुकदमा दर्ज
बस्ती: चेकिंग करने पहुंची विद्युत टीम से बदसलूकी और धमकाने के आरोप में संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक खिलाफ मुकदमा दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक राम आशीष के खिलाफ चेकिंग करने पहुंची विद्युत टीम से धक्का मुक्की और धमकाने का भी लगा आरोप। संजना पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक राम आशीष सहित चार लोगों के खिलाफ लगा मारपीट करने का आरोप।



कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्दिया चौराहा पर स्थित गुरुवार को एक पैरामेडिकल कालेज में विद्युत टीम जांच करने पहुंची। यहां घरेलू कनेक्शन का व्यवसायिक उपयोग करते पाया गया। इस दौरान कालेज संचालक एवं स्टाफ के लोगों ने टीम के साथ बदसलूकी की। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।




विद्युत वितरण उपखंड तृतीय सहायक अभियंता बलबीर यादव की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज।सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा  हुआ दर्ज ।बस्ती जिले के कोतवाली थाना में दर्ज हुआ मुकदमा।  मामला बस्ती जिले के कोतवाली थाना के हरदिया चौराहा की।




एसडीओ तृतीय बलवीर यादव व जेई विजय पाल हर्दिया चौराहा स्थित संजना पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट कालेज में विद्युत कनेक्शन की जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान परिसर में मौजूद लोग टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। 




एसडीओ ने बताया कि जांच में स्वीकृत एक किलो वाट घरेलू भार पर पूरे कालेज और हास्टल की बिजली संचालित होती पाई गई। आंकलन में करीब 10 किलो वाट भार पाया गया। जब यह संचालक से बताया गया तो वह भड़क गए और मारपीट पर अमादा हो गए। टीम को बंधक बनाने की कोशिश की गई। इसी बीच एसडीओ ने पुलिस को सूचना दी। पटेल नगर चौकी इंचार्ज पहुंचे और मामले को शांत कराया। एसडीओ और जेई ने कोतवाली में तहरीर दिया। प्रभारी कोतवाल अरविद शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर राम आशीष समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।