बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को बनाया उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
नई दिल्ली: बिहार की एनडीए सरकार में इस बार उप मुख्यमंत्री बनने से चूके सुशील कुमार मोदी को भाजपा ने राज्यसभा भेजने की तैयारी की। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट से भ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुशील कुमार मोदी को बनाया उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: बिहार की एनडीए सरकार में इस बार उप मुख्यमंत्री बनने से चूके सुशील कुमार मोदी को भाजपा ने राज्यसभा भेजने की तैयारी की। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी राज्य सभा उप-चुनाव के लिए सुशील मोदी के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।
14 दिसंबर को राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होना है। तीन दिसंबर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, सुशील मोदी का राज्यसभा में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में सुशील मोदी कई दशकों से सक्रिय हैं। पिछले 15 सालों से वो लगातार बिहार के उपमुख्यमंत्री थे और एमएलसी भी हैं। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया। मालूम हो कि रामविलास पासवान भाजपा और जदयू के सहयोग से 2019 में निर्विरोध चुने गए थे। इस सीट का कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक है। बिहार से ऊपरी सदन के सदस्य पासवान का इसी आठ अक्तूबर को निधन हो गया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।