मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: एक बार पुनः जनहित के मांगों को लेकर 12 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा'

―जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या समाधान न होने की दशा में दी बेमियादी धरने की जानकारीबस्ती: जनहित के विभिन्न मांग पत्रों के सापेक्ष कोई कार्यवाही न हो के चलते 12 अगस्त दिन सोमवार से मां…

Basti News: एक बार पुनः जनहित के मांगों को लेकर 12 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा'
Basti News: एक बार पुनः जनहित के मांगों को लेकर 12 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' | फ़ोटो: TVL News

जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या समाधान न होने की दशा में दी बेमियादी धरने की जानकारी



बस्ती:  जनहित के विभिन्न मांग पत्रों के सापेक्ष कोई कार्यवाही  न हो के चलते 12 अगस्त दिन सोमवार से मांगों को न माने जाने तक जिलाधिकारी कार्यालय पर बेमियादी धरने की सूचना  जिलाधिकारी बस्ती व उपजिलाधिकारी बस्ती सदर को पत्र देकर भाजपा नेता व समाजसेवी  चन्द्रमणि पाण्डेय (सुदामाजी) ने अवगत कराया कि वो भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ साथ निरन्तर जनहित समाज हित में काम करने सामाजिक समस्याओं को उच्चाधिकारियों के पटल पर पहुंचा कर लोगों को न्याय दिलाने का काम करते रहे है किन्तु बीते कुछ दिनों से जनपद के आप अधिकारीयों द्वारा हम कार्यकर्ताओं के मांग पत्र पर कार्यवाही तो दूर उल्टा हमको ही परेशान कर जनहित में मेरी आवाज दबाना चाह रहे हैं। जिससे जहां आम जनता के हित में काम नहीं हो पा रहा है, वहीं सरकार की भी छवि धूमिल हो रही है और कुछ अधिकारी तो जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल करने पर लगे हुए हैं | 



इसी क्रम में बस्ती जनपद के विकास खण्ड हर्रैया में लगातार तीन वर्षों से तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ बर्मा जो कि शिक्षकों के साथ भेदभाव तो करते ही हैं लोकसभा चुनाव के दौरान परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम के चित्र को विकृत कर की शिक्षक ग्रुपों में वायरल कर दिया जिसको लेकर प्रार्थी ने कई बार कर्मचारी सेवा नियमावली के विपरीत उनके कृत्य के चलते कठोर कार्यवाही की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खुद जिला अधिकारी बस्ती से की किन्तु कार्यवाही तो दूर उनके कार्यक्षेत्र तक में बदलाव नहीं किया गया फलत: प्रार्थी ने सूबे के मुख्यमंत्री सहित सूबे के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया किन्तु उसे सम्भवतः अग्रेषित न कर रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया साथ ही मेरी आवाज दबाने की नियति से मेरी शिक्षिका पत्नी को एक नोटिस देते हुए जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया जबकि इनके नोटिस का जबाब हमने इनके कार्यकाल में रिसीव करा दिया था महोदय जब मेरी शिक्षिका पत्नी के पास वित्तीय चार्ज नहीं है और वो वर्तमान में शासन द्वारा देय शिशु देखभाल अवकाश पर हैं तो ऐसे में विद्यालय में दूध वितरण न होने की ज़िम्मेदार वो कैसे हैं।



इतना ही नहीं जनपद में प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के अन्तर्गत आने वाले किसानों के जमीन का मनमाने ढंग से जारी मुवावजा का मामला हो या टोल चोरी करने की नियति से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से बदहाल हो रही सडक की सुरक्षा हेतु हाईट वैरियर लगाने की मांग हो अथवा तहसील, ब्लाक, सीएचसी, पीएचसी में व्याप्त अनियमितता की शिकायत हो उसके निस्तारण की जगह अधिकारीयों द्वारा प्रार्थना पत्र को ही दबा दिया जा रहा है इस बीच क्रमशः 27मई,15जून,25जून, 1 जुलाई,4 जुलाई व 18 जुलाई 2024 को दिये गये जनहित की मांगों के संदर्भ में प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही से भी अवगत नही कराया गया जबकि पूर्व में तहसील के उपजिलाधिकारी रहे हों या जिले के जिलाधिकारी न केवल समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराते थे अपितु कृत कार्यवाही से अवगत भी कराते थे।



अतः जनहित के मांगों को लेकर हो रही हीलाहवाली के मध्येनजर अब जब तक खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ बर्मा के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जनपद से दूर किसी अन्य जिले में स्थानांतरित करने, 84कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में गर्भूपुर सहित तमाम गांवों के सर्किल रेट में व्याप्त विसंगति दूर करने व बेलाडे शुक्ल स्थिति महूघाट विशेषरगंज मार्ग पर हाइट बैरियर नहीं लगाया जायेगा हम आगामी 12अगस्त दिन सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख बेमियादी धरने पर बैठने को बाध्य होंगे देखना है कि जो काम अधिकारियों ने महीनों लटकाये रखा उसे आने वाले तीन दिनों में निस्तारित करायेंगे या फिर एक बार पुनः जनपद मुख्यालय पर समाजसेवी सुदामा गरजेंगे



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।