मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: 16 फरवरी को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ करेंगे CM योगी, प्रशासन ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मांगी सूची

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओ को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंडल स्तर पर संचालित होने वाले निशुल्क प्रशिक्षण, कोचिंग का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

बस्ती: 16 फरवरी को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ करेंगे CM योगी, प्रशासन ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मांगी सूची
बस्ती: 16 फरवरी को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ करेंगे CM योगी, प्रशासन ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मांगी सूची — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओ को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंडल स्तर पर संचालित होने वाले निशुल्क प्रशिक्षण, कोचिंग का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर करेंगे। उक्त जानकारी मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने दी है। 




आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्य इस कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर्स की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार की शाम तक उपलब्ध करा दें। साथ ही इस कोचिंग में पढ़ने के लिए छात्र छात्राओं की सूची भी उपलब्ध कराएं। छात्र-छात्राओं की सूची प्रतियोगी परीक्षा वार होगी।




 उन्होंने कहा कि कोचिंग कक्षाएं मेडिकल कॉलेज सभागार, एपीएन डिग्री कॉलेज तथा किसान डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इसमें संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा आईआईटी की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। 




उन्होने बताया कि उ0प्र0 प्रशासन एंव प्रबन्धन एकादमी द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेंगा। इस हेतु समुचित बजट की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की जायेंगी। उन्होने बताया कि राज्य स्तर पर ई-लर्निंग कन्टेन्ट प्लेटफार्म एक पोर्टल के रूप में बनाया जायेंगा। इस पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा परीक्षा की तैयारी संबंधी अनुभव साझा करते हुए बीडियों, पाठ्य सामाग्री, पुस्तक आदि अपलोड किए जायेंगा। इस कार्य में ख्याति प्राप्त संस्थाओं का सहयोग भी लिया जायेंगा। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।