मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से भड़के कांग्रेसीविरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांगकंगना रनौत ने कि???ा किसानों का अपमानमण्डलायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को कांग्रेसजनों ने भेजा ज्ञापनबस्ती…

Basti News: किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Basti News: किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी

विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग

कंगना रनौत ने कि???ा किसानों का अपमान

मण्डलायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को कांग्रेसजनों ने भेजा ज्ञापन



बस्ती: मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर की गई अपमानजनक टिप्पणी से नाराज किसान कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा। ज्ञापन में कंगना रनौत के विरूद्ध न्योयाचित कार्यवाही की मांग की गई है। कंगना रनौत की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये।



यहां से कंगना रनौत और भाजपा के खिलाफ नारेब लगाते हुये कांग्रेसी मण्डलायुक्त कार्यालय पहुचे जहां ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान मंडी की भाजपा सांसद के विरूद्ध जमकर नारेबाजी हुई।  



किसान कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर रामभवन शुक्ल ने कहा देश की 85 फीसदी जनता आज भी परोक्ष अपरोक्ष रूप से खेती किसानी पर निर्भर है। किसान भारती की आत्मा है। ऐसे में किसानों के लिये अपनाजनक बयानबाजी किसी देश द्रोह से कम नही है। भाजपा नेतृत्व को कंगना रनौत से इस्तीफा लेकर उनके विरूद्ध न्यायोचित कार्यवाही करनी चाहिये। 


किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उन्हे सम्मान देने की बजाय कंगना रनौत कई बार अपने बयानों से अपमानित कर चुकी हैं। निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिये।



प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आरटीआई विभाग के महेन्द्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, अवधेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्र, सुनील पाण्डेय, गिरजेश पाल, देवी प्रसाद पाण्डेय, हरिश्चन्द्र शुक्ल, पिण्टू मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, जिपंस. अनिल कुमार भारती, डीएन शास्त्री, मंजू पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, रामबचन भारती, जगदीश शर्मा, शौकत अली, तुलाराम पाण्डेय, शकुन्तला देवी, इजहार अहमद, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, संजीव त्रिपाठी, मो. अशरफ अली, रविन्द्र चौधरी, नरेश, दिनेश पाल, अमरदीप, अतीउल्लह सिद्धीकी, अजय सिंह जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर आदि मौजूद रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।