मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: कांग्रेस विधि विभाग की मण्डलीय बैठक में उठे जमीनी मुद्दे, नितिन मिश्रा ने कहा- गरीबों व पार्टी कार्यकर्ताओं का मुकदमा निःशुल्क लड़ेगा विधि विभाग

बस्ती: शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के बस्ती मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष शिवनरायन पाण्डेय और प्रदेश महासचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी नवीन श्रीवास…

Basti News: कांग्रेस विधि विभाग की मण्डलीय बैठक में उठे जमीनी मुद्दे, नितिन मिश्रा ने कहा- गरीबों व पार्टी कार्यकर्ताओं का मुकदमा निःशुल्क लड़ेगा विधि विभाग
Basti News: कांग्रेस विधि विभाग की मण्डलीय बैठक में उठे जमीनी मुद्दे, नितिन मिश्रा ने कहा- गरीबों व पार्टी कार्यकर्ताओं का मुकदमा निःशुल्क लड़ेगा विधि विभाग | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:   शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के बस्ती मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष शिवनरायन पाण्डेय और प्रदेश महासचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी नवीन श्रीवास्तव के संयोजन में सम्पन्न हुई।


मण्डलीय बैठक को सम्बोधित करते हुये विधि विभाग के प्रदेश चेयरमैन नितिन मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व पीड़ितों को न्याय दिलाना है। विधि विभाग सदैव इसे लेकर गंभीर रहा है कि समाज के दबे कुचले, गरीबों को निःशुल्क न्याय दिलाने की दिशा में कांग्रेस से जुडे अधिवक्ता सहयोग करें। उन्होने कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता जो धनाभाव के चलते अपना मुकदमा लड़ने में असमर्थ है उसका केस विधि विभाग विभाग निःशुल्क लड़ेगा। कहा कि अधिवक्ता हितों के लिये विधि विभाग निरन्तर संघर्षरत है।


कामगार कांग्रेस के पूर्वान्चल कोआर्डिनेटर नोमान अहमद ने बैठक में कहा कि देश को आजादी दिलाने में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान है। कांग्रेस ने सदैव अधिवक्ताओं को सम्मान दिया और दोनों सदनोें में सदैव कांग्रेस ने अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व बनाये रखा। उन्होने आवाहन किया कि नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी निरन्तर आम लोगों से जुड़कर उनकी परेशानियों को समझने के साथ ही उनके अधिकारों के लिये लड़ रहे हैं। अधिवक्ता समाज को उसी तरह से अपना योगदान और बढाना होगा।


प्रदेश महासचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी नवीन श्रीवास्तव ने मण्डलीय बैठक में अधिवक्ताओं के बीच किये जा रहे कार्यों और जन जागरण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। विधि विभाग के मण्डलीय बैठक में मुख्य रूप से सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष साहू द्विवेदी, संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष कमरूदीन, बाबूराम सिंह, आदर्श गुप्ता, रवि पाण्डेय, अंकुश, प्रिन्स, इमरान, सुनील यादव, विकास सिंह, राम सहाय सिंह, विद्याराम,  के.के. उपाध्याय, अरूण कुमार पाण्डेय, सुल्तान अहमद, गंगा मिश्र, शिवम, अंकित तिवारी, रमेश, विजय के साथ ही विधि विभाग एवं कांग्रेस के अनेक      पदाधिकारी, अधिवक्ता शामिल रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।