मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने लोगो को भोजन पैकेट, राशन व मास्क किया वितरण

बस्ती: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (21 मई को) 30वीं पुण्यतिथि है, इस मौके को कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है, साथ ही उन लोगों क…

बस्ती: पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने लोगो को भोजन पैकेट, राशन व मास्क किया वितरण
बस्ती: पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने लोगो को भोजन पैकेट, राशन व मास्क किया वितरण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (21 मई को) 30वीं पुण्यतिथि है, इस मौके को कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है, साथ ही उन लोगों की मदद करने की अपील की है, जो कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं।बस्ती कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा अंकुर वर्मा ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि|



'''पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर बस्ती में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अंकुर वर्मा जी द्वारा जिला अस्पताल में लोगो को भोजन वितरित किया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में मास्क वितरण का कार्य भी किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर दलित कांग्रेस द्वारा बस्ती जिले में जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार जी समेत समस्त पदाधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न गांवों में  जरूरतमंद लोगों को राशन व मास्क वितरण किया गया।'''



 पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रान्ति के जनक राजीव गांधी को उनके 30 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को संकल्पो के साथ नमन् किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के कारण कांग्रेसजनों ने शारीरिक दूरी बनाकर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसी कड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों में भोजन का पैकेट वितरित किया गया।



पार्टी कार्यालय पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि नियति ने एक सुयोग्य प्रधानमंत्री को देश से असमय छीन लिया, राजीव जी ने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में संचार क्रान्ति के साथ ही ग्राम स्वराज के संपनों को साकार करते हुये ग्राम प्रधानों के खाते में सीधे धन भेजने की व्यवस्था की गई। इसी का परिणाम है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हुआ। ऐसे सुयोग्य प्रधानमंत्री ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में जो आधारशिला रखी देश इसके लिये उन्हें सदैव याद रखेगा।




कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने संचार और कम्प्यूटर क्रान्ति की दुनियां में कदम रखा। उन्होने इसरो को जो ऊंचाई दिया उसी का प्रतिफल है कि आज देश अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई उचाईयां छू रहा है। आतंकियों ने उनकी हत्या भले कर दिया किन्तु उनके विचार सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे।



राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम और भोजन पैकेट के वितरण में संदीप श्रीवास्तव, रफीक खान, विकास वर्मा, वृजेश आर्य, पवन वर्मा, शिवसागर यादव, रामकृष्ण दूबे, सुनील चौधरी आदि शामिल रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।