मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डीएम बागपत ने लोगों से की कोरोना के प्रति सतर्क रहने की अपील

● बागपत जिला प्रशासन इस संकट में जनपद वासियों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा है, घबरायें नहीं: DM डॉ राजकमल यादव● बागपत में ऑक्सीजन, रेमिडेसिविर इंजेक्शनों, दवाईयों, बिस्तरो, डाॅक्टरों, स्टाॅफ आदि क…

डीएम बागपत ने लोगों से की कोरोना के प्रति सतर्क रहने की अपील
डीएम बागपत ने लोगों से की कोरोना के प्रति सतर्क रहने की अपील | फ़ोटो: TVL News

● बागपत जिला प्रशासन इस संकट में जनपद वासियों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा है, घबरायें नहीं: DM डॉ राजकमल यादव

● बागपत में ऑक्सीजन, रेमिडेसिविर इंजेक्शनों, दवाईयों, बिस्तरो, डाॅक्टरों, स्टाॅफ आदि की है पर्याप्त व्यवस्था




बागपत: जिलाधिकारी डाॅ राजकमल यादव ने कारोना से बचाव के लिये लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर सेनेटाईजेशन के छिड़काव का कार्य प्रतिदिन करे। अपने गाॅव की हर गली, हर घर, हर वह उठने-बैठने का स्थान, जहाॅं पर लोग आते-जाते है, सभी जगह सेनेटाईजेशन करवायें। 



कहा कि अगर कोई व्यक्ति बुखार, सूखी खाँसी से पीड़ित है तो वह तुरंत ऐहतियात के तौर पर कोरोना का टेस्ट जरूर करवाये और डाॅक्टरों द्वारा दी गयी सलाह के अनुसार स्वयं को आईसोलेट करें। कोरोना के जैसे लक्षण दिखायी देने पर मेडिसिन किट की दवाइयां ले। ये मेडिसिन किट आशा, एएनएम, निगरानी समिति, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय, आयुर्वेद, होम्योपैथ चिकित्सालय, गेहूँ क्रय केन्द्र, डायल 112 की गाड़ियों, ब्लाॅक एवं तहसील मुख्यालयों व सहकारी समितियों से निशुल्क प्राप्त कर सकते है।



 दवाईयाॅ कैसे लेनी है इसको पहले अच्छी तरह से समझ ले उसी के अनुसार दवाईयाॅ ले। किसी को दो-तीन दिनों से ज्यादा बुखार है और खाँसी नही जा रही है तो बिना समय गंवायें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर उपचार करायें। उपचार और आक्सीजन की निशुल्क व्यवस्था जनपद के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध है। 



सीएचसी सरूरपुर में 75, सीएचसी खेकड़ा में 75 और डौला में 250 बैड़ का आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है। बागपत में पर्याप्त आॅक्सीजन, पर्याप्त रेमिडेसिविर इंजेक्शन, पर्याप्त बेड़, पर्याप्त डाॅक्टर और स्टाॅफ उपलब्ध है। 




उन्होने लोगों से कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, दो गज की दूरी और कोरोना वैक्सीन लगवाने जैसी बातों को स्वयं भी अनुपालन करने और अपने सम्पर्क में आने वालों से अनुपालन कराने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कोरोना की इस लड़ाई को हम सब मिलकर जरूर जीतेंगें।



विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।