मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन: नि:शुल्क दवा, मास्क, सैनिटाइजर के साथ भोजन वितरण ..

● कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सादगी से सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन● निःशुल्क दवा, मास्क, सैनिटाइजर के साथ भोजन का वितरण तहसील, ब्लाक स्तर पर हुये आयोजन● कोरोना संकट काल…

बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन: नि:शुल्क दवा, मास्क, सैनिटाइजर के साथ भोजन वितरण ..
बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन: नि:शुल्क दवा, मास्क, सैनिटाइजर के साथ भोजन वितरण .. — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सादगी से सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

● निःशुल्क दवा, मास्क, सैनिटाइजर के साथ भोजन का वितरण तहसील, ब्लाक स्तर पर हुये आयोजन

● कोरोना संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सर्वाधिक योगदान- अंकुर वर्मा



बस्ती: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का 51 वां जन्मदिन पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिला चिकित्सालय के परिसर में सेवा शिविर लगाकर लोगों में निःशुल्क दवा, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण डा. शैफ फारूकी, और डा. वाहिद सिद्दीकी की देख रेख में किया गया। इसी कड़ी में तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों सहित अनेक स्थानों पर भोजन वितरण, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण कर राहुल गांधी के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना किया गया।



अंकुर वर्मा ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए सादगी से राहुल गांधी जी का जन्म दिन जनपद के विभिन्न हिस्सोें में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने हर संभव लोगों की मदद किया, यह सिलसिला जारी है।



कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल आदि ने कहा कि यदि केन्द्र की सरकार ने राहुल गांधी के सुझावों को माना होता तो देश कोरोना के महाविपत्ति से बच सकता था किन्तु संकट काल में भी भाजपा की दृष्टि चुनावों पर रही और उसका बुरा परिणाम देशवासियों को इस तरह भोगना पड़ा कि अनेक लाशों का विधिवत अंतिम संस्कार तक नहीं हो सका। देश इसे कभी नहीं भूलेगा। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी के यशस्वी जीवन की कामना किया।



यह जानकारी देते हुये कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि जनपद के विभिन्न हिस्सों में राहुल गांधी जी के 51 वें जन्म दिन पर सेवा कार्य के अनेक आयोजन हुये। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ राम भवन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी के साथ ही गिरजेश पाल, संदीप श्रीवास्तव, गायत्री गुप्ता, शबीहा खातून, विनोद रानी आहूजा, शकुन्तला देवी,  नीलम विश्वकर्मा, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, आदर्श पाठक, महेन्द्र श्रीवास्तव, पवन अग्रहरि, पवन वर्मा, लक्ष्मीकान्त मिश्र, सर्वेश शुक्ल, अनुराग पाण्डेय, जय प्रकाश अग्रहरि, विकास वर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, फैजू भाई, सूरज गुप्ता, राधा देवी, रामकृष्ण दूबे, राजेन्द्र कुमार मिश्र, रामऔतार चक्रवर्ती, अभिषेक श्रीवास्तव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने सेवा कार्य करते हुए राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी से मनाया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।