बस्ती: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस सन्देश पदयात्रा' निकाली| कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस सन्देश पदयात्रा' निकाली| उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि,''बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस सन्देश पदयात्रा' निकाली। दमन और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा की सरकार अब कांग्रेस को रोकने के लिए पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है। पदयात्रा को रोका जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,'' अम्बेडकरनगर में 'किसान संदेश पदयात्रा' में शामिल कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस ने पदयात्रा को बीच में ही रोक दिया। याद रहे आदित्यनाथ जी, इन पुलिसिया दबावों से कांग्रेस का कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं है। कांग्रेस किसानों के साथ है।
कांग्रेस ने कहा,''अंबेडकरनगर में किसान संदेश पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस ने पदयात्रा को बीच में ही रोक दिया। याद रहे आदित्यनाथ जी, इन पुलिसिया दबावों से कांग्रेस का कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं है। कांग्रेस किसानों के साथ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज मथुरा में 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा जी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह इस तानाशाह सरकार की सच्चाई है लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
-लखनऊ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मलिहाबाद से 'कांग्रेस संदेश पदयात्रा' निकाली गई। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर जी समेत वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
-गौतमबुद्धनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ‘कांग्रेस सन्देश पदयात्रा' निकाली। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी जी समेत वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है।
-अमेठी के विभिन्न विधानसभाओं में 'कांग्रेस संदेश पदयात्रा' निकाली गई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया।
-महोबा में अभी 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा में शामिल पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी, जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित जी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, गैरिज गेट पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बलप्रयोग भी किया है|महोबा में अभी 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा में शामिल पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी, जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित जी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।गैरिज गेट पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बलप्रयोग भी किया है।