गोंडा: मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किया 2 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, बिना ID के किसान की धान की तौल होने पर प्रभारी को लगाई फटकार
गोंडा: यूपी में किसानों के धान की खरीदारी धान क्रय केंद्र पर सही से ना होने पर किसान अपने धान को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं शासन स्तर के मंत्री व अधिकारी लगातार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
गोंडा: मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किया 2 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, बिना ID के किसान की धान की तौल होने पर प्रभारी को लगाई फटकार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी में किसानों के धान की खरीदारी धान क्रय केंद्र पर सही से ना होने पर किसान अपने धान को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं शासन स्तर के मंत्री व अधिकारी लगातार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं| कल जिले के नोडल अधिकारी व कृषि उत्पादन आयुक्त ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था तो आज सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जिले के कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया|इस निरीक्षण से धान क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कटरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक बावन सिंह के साथ उनके क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें से जेठपुरवा और मंगलनगर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत देखी| वहां पर पहला धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर नाराजगी जाहिर की तो दूसरे धान क्रय केंद्र पर बिना आईडी के किसान की धान की तौल होने पर प्रभारी को फटकार लगाई|
धान क्रय केंद्र बंद होने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अधिकारी से बात करने की कोशिश की लेकिन जिलाधिकारी नितिन बंसल मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में होने के चलते उनकी बात नहीं हो पाई। मुकुट बिहारी वर्मा ने जिलाधिकारी से बाद में मिलने की बात बताई। एक तरफ जहां किसान परेशान है तो दूसरी तरफ लगातार अधिकारी और मंत्री धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने में लगे हुए हैं लेकिन धान क्रय केंद्र के प्रभारी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।