मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज यानी गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| बस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कुआनो नदी में प्रेमी प्रेमिका का शव मिला है| वाल्टरगंज थाना के…

बस्ती: नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
बस्ती: नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:   उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज यानी गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| बस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कुआनो नदी में प्रेमी प्रेमिका का शव मिला है| वाल्टरगंज थाना के रघुनाथपुर गांव के बताए जा रहे प्रेमी युगल। सदर कोतवाली के सियरापार गांव की घटना। दोनों का हाथ दुपट्टे से बंधा पाया गया। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे प्रेमी-प्रेमिका थे।


बस्ती जिले के फोरलेन से पश्चिम स्थित कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुआनो नदी के सियरापार घाट के पास गुरुवार दोपहर पानी में बहता किशोरी व युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।


सूचना पर पहुंची कोतवली पुलिस ने दोनों शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर मौजूद है । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ??व को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है | मौके पर शांति एवं क़ानून व्यवस्था कायम है |




कोतवाल मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों वाल्टरगंज थाने के रघुनाथपुर निवासी बताए जा रहे हैं। किशोरी की पहचान 16 वर्षीय रोशनी पुत्री बृज मोहन और युवक की पहचान अनुज पुत्र बालक दास के रूप में की गई। वे दोनों 18 मई की रात से ही लापता थे। उनके परिवार के लोग तभी से खोजबीन कर रहे थे मगर पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।



सीओ सिटी आलोक प्रसाद के मुताबिक दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।