मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: दलित लड़की से रेप के बाद हत्या मामला, पुलिस अधीक्षक ने कलवारी SHO समेत दो को किया निलंबित

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस पूरे मामले में मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे| घटना कलवारी कलवारी थाना क्षेत्र का ह…

बस्ती: दलित लड़की से रेप के बाद हत्या मामला, पुलिस अधीक्षक ने कलवारी SHO समेत दो को किया निलंबित
बस्ती: दलित लड़की से रेप के बाद हत्या मामला, पुलिस अधीक्षक ने कलवारी SHO समेत दो को किया निलंबित — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस पूरे मामले में मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे| घटना कलवारी कलवारी थाना क्षेत्र का है|मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कलवारी SHO विन्देश्वरी मणि को सस्पेंड कर दिया गया है| 10 नवंबर को गायब हुई लड़की की आज मिली थी लाश।घर के 100 मीटर दूरी पर मिली थी लड???की की लाश।बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी लड़की।




रविवार को 4 दिन पहले लापता हुई दलित युवती की खेत में अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्‍कर्म कर हत्‍या की गई है। इस मामले में स्‍थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। परिजनों की तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई ना किए जाने पर कलवारी थाने के एसएचओ को सस्‍पेंड कर दिया गया है। पुलिस हत्‍या का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है।




बस्ती पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कलवारी SHO विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया है| इस पूरे मामले में पुलिस ने बड़ी लापरवाही की... परिवार के तहरीर देने पर केस नहीं लिखा था।इस मामले में एसपी हेमराज मीणा बस्ती ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलवारी एसएचओ को सस्पेंड करते हुए एडिशनल एसपी को जांच सौंपी गई है। जल्‍द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।




वही इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोला|  कांग्रेस पार्टी ने कहा,''बस्ती में एक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने लापरवाही की और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। क्या योगी आदित्यनाथ जी बताएंगे कि उनका मिशन शक्ति कहां चल रहा है?



उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने  आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''बस्ती में भी एक लड़की का अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने लापरवाही की और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। क्या योगी आदित्यनाथ जी बताएंगे कि उनका मिशन शक्ति कहां चल रहा है?बस्ती मे फिर से हाथरस की घटना को दोहराया गया एक दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद, रेप हुआ फिर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. 4 दिन से घर वाले थाने के चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने FIR तक नही लिखी. 




इस घटना को लेकर  बस्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा,'' बस्ती मे भी हाथरस की घटना को दुहराया गया।  कलवारी थाना क्षेत्र की एक दलित समाज की लड़की की अपहरण कर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजन रोते विलखते रहे।  पुलिस ने लापरवाही की और रिपोर्ट तक नहीं लिखी। क्या योगी आदित्यनाथ जी बताएंगे कि उनका मिशन शक्ति कहां चल रहा है?




अंकुर वर्मा ने ट्वीट किया'''बस्ती मे एक बेहद खौफनाक घटना हुई एक दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद, रेप हुआ फिर बेरहमी से हत्या।  4 दिन से घर वाले थाने के चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने FIR तक नही लिखी यदि बस्ती पुलिस सक्रिय होती तो गरीब की बच्ची को बचाया जा सकता था|




समाजवादी पार्टी ने अपने  आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''बस्ती में दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद उससे रेप और फिर हत्या की घटना ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है।  प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां? जवाब दें सीएम।  दोषियों को सख्त सज़ा दिलाए सरकार।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।