Basti News: फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव ,सोसाइड नोट बरामद
दुबौलिया (बस्ती): जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपालपुर गांव में आज सुबह पांच बजे एक 75 वर्षीय बुर्जुग का सरकारी नलकूप के बगल नीम की डाल से नायलान की रस्सी से फांसी से लटकता हुआ शव मिला।…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti News: फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव ,सोसाइड नोट बरामद | फ़ोटो: TVL News
दुबौलिया (बस्ती): जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपालपुर गांव में आज सुबह पांच बजे एक 75 वर्षीय बुर्जुग का सरकारी नलकूप के बगल नीम की डाल से नायलान की रस्सी से फांसी से लटकता हुआ शव मिला।पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का मुआयन कर श*व को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरिपालपुर गांव निवासी मुअज्जम अली 75 पुत्र अब्बास अली का सुबह घर के सामने के सरकारी नलकूप के बगल नीम के पेड़ के डाल से नायलान की रस्सी से लटकता हुआ शव दिखा। घटना को लेकर सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी दुबौलिया पुलिस को दी। मौके पर चौकी में इचार्ज उमरिया राधा रमण यादव व चौकी इंचार्ज डेईडीहा प्यारेलाल ने पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी । फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य को जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
मुअज्जम अली के 6 बेटियां जरीना, नाजमा, फातमा, साजमा, हाजरा, साजरा बेटिया है। सभी का शादी विवाह हो चुका है। पत्नी की लगभग डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मुअज्जम अली के साथ बेटी फातमा, साजरा रहती थी। परिजनों ने बताया कि रात में भोजन कर सोये थे पता नहीं कब उन्होने फांसी लगा लिए। घटना को परिजनों को लेकर बुराहाल है। शाम को तीन बजे मुअज्जम अली का शव पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।
रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।