मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: अगौना में आचार्य शुक्ल की प्रतिमा के सामने से शौचालय हटवाने की मांग

―अगौना में आचार्य शुक्ल की प्रतिमा के सामने से शौचालय हटवाने की मांग―अपने ही घर में उपेक्षित हैं हिन्दी आलोचना के शिखर आचार्य शुक्ल-अर्जुन उपाध्यायबस्ती: जिला एकीकरण समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता…

Basti News: अगौना में आचार्य शुक्ल की प्रतिमा के सामने से शौचालय हटवाने की मांग
Basti News: अगौना में आचार्य शुक्ल की प्रतिमा के सामने से शौचालय हटवाने की मांग | फ़ोटो: TVL News

अगौना में आचार्य शुक्ल की प्रतिमा के सामने से शौचालय हटवाने की मांग

अपने ही घर में उपेक्षित हैं हिन्दी आलोचना के शिखर आचार्य शुक्ल-अर्जुन उपाध्याय


बस्ती: जिला एकीकरण समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन उपाध्याय ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अगौना में स्थित आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं शोध भवन  में उनकी प्रतिमा के निकट से शौचालय को हटवाया जाय। इसके साथ ही प्रतिमा स्थल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाय।



प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन उपाध्याय ने कहा है कि हिन्दी साहित्य के समालोचना विद्या के शिकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल अपने जन्म स्थान अगौना में ही उपेक्षा के शिखर है। तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2001 में आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं शोध भवन का शिलान्यास किया था।



 तत्कालीन मण्डलायुक्त विनोद शंकर चौबे ने अगौना के विकास और आचार्य राम चन्द्र शुक्ल की स्मृतियांें को सहेजने की दिशा में अनेक कार्य किया। दुर्भाग्य से कुछ लोग आचार्य शुक्ल के महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं    शोध भवन  में उनकी प्रतिमा के निकट  शौचालय बनवा दिया गया। इसे लेकर ग्रामीणों और साहित्यकारों, प्रबुद्ध वर्ग में रोष है। शौचालय का दरवाजा श्री शुक्ल की प्रतिमा के सामने से खुलता है। 



उन्होने मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं शोध भवन  में स्थित श्री शुक्ल की प्रतिमा के सामने से शौचालय को अन्यत्र हटवाया जाय। कहा कि आजादी के अमृत काल में आचार्य शुक्ल जैसे विद्वान की प्रतिमा का अपमान अपने ही घर में दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।