मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: नदी में डूब कर मरने वाले सात मृतकों के परिजनों और किसानों सहित 155 लोगों को मुआवजा प्रमाण-पत्र का वितरण; MLA अजय सिंह ने कहा- आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

हरैया/बस्ती: हरैया विधायक अजय सिंह और एसडीएम हरैया विनोद कुमार पाण्डेय ने मंगलवार, 6 जुलाई 2024 को नदी में डूब कर मरने वाले सात मृतकों के परिजनों और सर्पदंश से मृतक के परिजन को को चार-चार लाख, तथा कि…

Basti News: नदी में डूब कर मरने वाले सात मृतकों के परिजनों और किसानों सहित 155 लोगों को मुआवजा प्रमाण-पत्र का वितरण; MLA अजय सिंह ने कहा- आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार
Basti News: नदी में डूब कर मरने वाले सात मृतकों के परिजनों और किसानों सहित 155 लोगों को मुआवजा प्रमाण-पत्र का वितरण; MLA अजय सिंह ने कहा- आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार | फ़ोटो: TVL News

हरैया/बस्ती:  हरैया विधायक अजय सिंह और एसडीएम हरैया विनोद कुमार पाण्डेय ने मंगलवार, 6 जुलाई 2024 को नदी में डूब कर मरने वाले सात मृतकों के परिजनों और सर्पदंश से मृतक के परिजन को को चार-चार लाख, तथा  किसानों सहित कुल 155 लोगों को कृषि निवेश मुआवजा प्रमाण पत्र हरैया तहसील सभागार में वितरित किया। 



विधायक अजय सिंह ने कहा कि कैसी भी आपदा हो भाजपा सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हमेशा खड़ी है और मानवीय दृष्टिकोण के साथ राहत उपलब्ध करवाने का काम कर रही है। दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि किसी के जान की भरपाई कदापि नहीं की जा सकती है। विधायक ने मृतकों के परिजनों से बातचीत करके उनका हाल चाल भी लिया। 



एसडीएम हरैया विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा की बाढ़ के दौरान हम लोगों ने पूरी टीम के साथ मुस्तैदी से कार्य किया और लोगों का हर संभव मदद करने का प्रयास किया।



इस अवसर पर अखिलेश सिंह, राम ललित पाण्डेय, प्रवीण कुमार, उमेश सिंह, अमन पाण्डेय , सुनील त्रिपाठी, दीप्तधर दूबे, भरत सिंह, लवकुश वर्मा, शिवम पाण्डेय, निर्मल सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल, तहसील के कर्मचारी और कृषक बन्धु उपस्थित रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।