मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, जमीन की पैमाइश के लिए मांगे थे रुपए

बस्ती: बस्ती में चकबन्दी विभाग के कानूनगों को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार, 6 जुलाई 2024 को रिश्वत लेते हुए पकड़ा| जमीन की पैमाइश के लिए 30 हजार रुपए मांग रहे थे| एंटी करप्श…

बस्ती: एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, जमीन की पैमाइश के लिए मांगे थे रुपए
बस्ती: एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, जमीन की पैमाइश के लिए मांगे थे रुपए — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती में चकबन्दी विभाग के कानूनगों को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार, 6 जुलाई 2024 को रिश्वत लेते हुए पकड़ा| जमीन की पैमाइश के लिए 30 हजार रुपए मांग रहे थे|  एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत लेते समय चकबंदी विभाग के कानूनगो कानूनगो राकेश कुमार सिंह  को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।



एंटी करप्शन टीम कानूनगो को गिरफ्तार करने के बाद बस्ती सदर कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ के बाद, एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कोतवाली में गिरफ्तार कानूनगो राकेश कुमार सिंह ,निवासी कठेला समय माता स्थान, जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।



दरअसल, कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी राम जियावन अपनी जमीन की पैमाइश के लिए काफी समय से चकबंदी विभाग का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन, कानूनगो ने जमीन की पैमाइश के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। 



जिसके बाद, राम जियावन ने 3 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती यूनिट मेंं शिकायत दर्ज कराई थी। 2 दिन पहले हुई शिकायत के सम्बन्ध में जरूरी प्रक्रिया पूरी कर एंटी करप्शन टीम 6 अगस्त को  न्याय मार्ग स्थित चकबंदी कार्यालय के पास की चाय की दुकान पर पहुंची, जहां पर कानूनगो को 30 हजार रुपये का घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया तथा इसके बाद टीम कानूनगो को लेकर सदर कोतवाली थाना चली आई|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।