मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti News: दिव्यांगों में स्मार्टफोन, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण; दिव्यांगों को प्राथमिकता से मिलेगा अन्त्योदय कार्ड

बस्ती: स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वॉयस ऑफ एसएपी ‘वीओएसएपी’ के सौजन्य से 32 (विभिन्न दिव्यांगता से ग्रसित) दिव्यांगजनों को संस्था शिक्षित युवा सेवा समिति -बस्ती के माध्यम से स्म…

Basti News: दिव्यांगों में स्मार्टफोन, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण; दिव्यांगों को प्राथमिकता से मिलेगा अन्त्योदय कार्ड
Basti News: दिव्यांगों में स्मार्टफोन, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण; दिव्यांगों को प्राथमिकता से मिलेगा अन्त्योदय कार्ड | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में  वॉयस ऑफ एसएपी ‘वीओएसएपी’ के सौजन्य से 32 (विभिन्न दिव्यांगता से ग्रसित) दिव्यांगजनों को  संस्था शिक्षित युवा सेवा समिति -बस्ती के माध्यम से स्मार्टफोन, सिलाई मशीन, स्मार्ट विजन ग्लास, ह्वील चेयर, हियरिंग एड वितरित किया गया।


इस  अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला पूर्ति अधिकारी ने अपने  विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए इन्हें तकनीकी रूप से सक्षम करना होगा। उन्होने दिव्यांगों को अवगत कराया कि ऐसे जितने भी दिव्यांग है जिनके पास अपने नाम से जमीन नहीं है उन सभी दिव्यांगजनों अन्तोदय कार्ड कार्ड हेतु जल्द से जल्द आवेदन करें विभाग द्वारा प्राथमिकता के   आधार पर उनका अन्तोदय कार्ड निर्गत किया जायेगा।


 उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मण्डल बस्ती ने शिक्षित युवा सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था दिव्यांगों के शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाती रही है,साथ ही सभी दिव्यांगजनों से कहा कि उनके विभाग से मिलने वाली हर सहायता उन तक  जल्दी से जल्दी कैसे पहुंचे विभाग सक्रिय भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।


वीओएसएपी के संस्थापक प्रणव देसाई जी ने अमेरिका से आनलाईन अपने सम्बोधन में कहा कि भविष्य में भी बस्ती जनपद के दिव्यांगजनों को उक्त उपकरणों को प्रदान करने में पूरा सहयोग करता रहूंगा।


शिक्षित दिवस सेवा समिति के निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि संस्था दिव्यांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है उनका  प्रयास होगा कि जनपद के दिव्यांगजनों को तकनीकी रूप से सक्षम करने के साथ -साथ दिव्यांगजनों हेतु जितनी भी राष्ट्रीय योजनाएं हैं उसका लाभ उन तक पहुंच  सके, जिससे वे आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ राष्ट्र विकास में भी अपनी भूमिका निभा सकें।


 कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार उपाध्याय ने किया।  कार्यक्रम में जिन दिव्यांगजनों का को सामग्रियां वितरित की गई उनमें प्रमुख रूप से - अमर सिंह,ज्योति,फरीदा खातून विवेक,सर्विका,अनुज, आराध्या, सलमान  सहित ३२ दिव्यांग जन शामिल रहे।



कार्यक्रम में संस्था के विशेष अध्यापक राम जी शुक्ल, पूनम सिंह, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र मिश्र, चांदनी त्रिपाठी,राम सुरेश, अनुसुइया शाहित दिव्यांग जनों के परिवारजन एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे|


रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।